Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गाली-गलौज यात्रा बनकर रह गई भाजपा की परिवर्तन यात्रा: हरीश रावत

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Thu, 24 Nov 2016 04:07 AM (IST)

    उधमसिंह नगर जिले के खटीमा में सतत विकास संकल्प यात्रा में शामिल होने पहुंचे सीएम हरीश रावत ने कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा गाली-गलौज यात्रा बनकर रह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    खटीमा, [जेएनएन]: मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा को गाली-गलौज यात्रा करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता परिवर्तन यात्रा के जरिये प्रदेश सरकार को कोसने में जुटे हैं, जबकि केंद्र सरकार प्रदेश सरकार के साथ सौतेला व्यवहार करती आई है। प्रदेश के विकास में बाधा डालने वाले भाजपा नेता जनता को भ्रमित करने में जुटे हैं, लेकिन जनता को भ्रमित होने वाली नहीं है।


    सतत विकास संकल्प यात्रा में शामिल होने पहुंचे हरीश रावत ने ब्लॉक सभागार परिसर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छे दिन लाने वाले गरीब मजदूरों को छल रहे हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की नजर में अडानी और अंबानी की कमाई सफेद है, बाकी मजदूर किसानों की कमाई काली है।

    पढ़ें: उत्तराखंड: दो दिनी सत्र के बाद फिर 'गैर' हुआ गैरसैंण

    30 मिनट के संबोधन में मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विकास की यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए आगामी चुनाव में जनता का फिर साथ मांगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने आगामी चुनाव में भाजपा के सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त कराने की जनता से अपील की।

    पढ़ें: मुख्यमंत्री के पैरों में गिरकर रो पड़ी यह युवती, कहने लगी साहब...

    इस दौरान जिलाध्यक्ष नारायण सिंह, प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष भुवन कापड़ी, राजू जुनेजा, गोपाल सिंह राणा, अशोक रामू जोशी, वीरेंद्र रावत आदि मौजूद थे। जनसभा से पहले मुख्यमंत्री शहीद स्मारक पहुंचे, जहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
    पढ़ें:-कांग्रेस को उत्तराखंड में राज करने का नैतिक अधिकार नहीं: उमा

    पढ़ें: उत्तराखंड: भाजपा बोली, गैरसैंण नही है उनकी पार्टी का मुद्दा

    पढ़ें-पहाड़ का पानी और जवानी साथ दे तो संपूर्ण विकास: अमित शाह

    खबरें और भी