Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    देवरों ने महिला से की दुष्कर्म की कोशिश, बच्चों के जागने पर हुए फरार; मुकदमा

    By Raksha PanthariEdited By:
    Updated: Mon, 14 Jan 2019 02:48 PM (IST)

    रुद्रपुर में एक महिला से दुष्कर्म की कोशिश की गर्इ। मामले में महिला के रिश्ते के दो देवरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ...और पढ़ें

    देवरों ने महिला से की दुष्कर्म की कोशिश, बच्चों के जागने पर हुए फरार; मुकदमा
    देवरों ने महिला से की दुष्कर्म की कोशिश, बच्चों के जागने पर हुए फरार; मुकदमा

    रुद्रपुर, जेएनएन। ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में महिला से दुष्कर्म की कोशिश की गर्इ। मामले में पुलिस ने महिला के दो देवरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

    दरअसल, शहर निवासी एक महिला ने बताया कि उसके पति टुकटुक चलाते है। चार नवंबर की सुबह वह काम पर चले गए। इसी बीच रिश्ते के देवर जगदीश और राम भरोसे घर में घुस आए। इस दौरान उन्होंने उसे पकड़ लिया और जबरन निर्वस्त्र कर दिया।

    इस दौरान उसके साथ साथ ही दुष्कर्म की कोशिश की गर्इ। शोर होने पर बच्चे जाग गए। यह देख आरोपित उससे मारपीट कर सोने के जेवरात लूट फरार हो गए। पुलिस को तहरीर दी लेकिन कार्रवार्इ हुए। इस पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। इधर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

    यह भी पढ़ें: नौकरी देने के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर ने युवती से की छेड़छाड़, गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: मजिस्ट्रेटी बयान देने से कन्नी काट रही पीड़िता, ये है पूरा मामला

    यह भी पढ़ें: महिला सिपाही के यौन शोषण में आरोपित एएसपी पर सरकार लेगी फैसला