उत्तराखंड के काशीपुर में भाजपा का महत्वपूर्ण सम्मेलन, सीएम धामी और बांसुरी स्वराज मौजूद
काशीपुर में भाजपा का दो दिवसीय विधानसभा विस्तारक एवं प्रभारी वर्ग सम्मेलन चल रहा है, सम्मेलन में आगामी विधानसभा चुनाव फतह करने के लिए संगठनात्मक रणनीति पर मंथन हुआ।
HighLights
काशीपुर में भाजपा का दो दिवसीय सम्मेलन शुरू
सीएम धामी, बीएल संतोष, बांसुरी स्वराज शामिल
आगामी चुनाव हेतु संगठनात्मक रणनीति पर मंथन
जागरण संवाददाता, काशीपुर। भाजपा का दो दिवसीय विधानसभा विस्तारक एवं प्रभारी वर्ग सम्मेलन बुधवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंच गए। दोपहर 12:15 बजे सीएम कार्यक्रम स्थल पहुंचे।
कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने विधानसभा विस्तारक एवं प्रभारी से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा और मंथन किया।
राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश सह प्रभारी बांसुरी स्वराज सीएम धामी के साथ मंच पर मौजूद रहे। संगठन के पदाधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का मूलमंत्र दिया। सम्मेलन में आगामी विधानसभा चुनाव फतह करने के लिए संगठनात्मक रणनीति पर मंथन किया।
2027 में फिर से प्रचंड बहुमत से बनेगी सरकार
काशीपुर : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता संकल्पित है। 2027 में फिर से प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी।
काशीपुर में आयोजित दो दिवसीय विधानसभा विस्तारक सम्मेलन के समापन पर मीडिया से बातचीत में सीएम धामी ने कहा कि काशीपुर बड़ी धर्म नगरी है। हमारा एक औद्योगिक शहर भी है, बड़ा सांस्कृतिक शहर है। हर बार हमारी पार्टी का जो भी कार्यक्रम चुनाव से पहले यहां होता रहा है, उससे पूरी पार्टी के अंदर एक मजबूती मिलती है।
कार्यकर्ताओं के अंदर उत्साह बढ़ता है और आध्यात्मिक ताकत भी प्राप्त होती है। इस बार भी यहां दो दिनों का विस्तारक और विधानसभा प्रभारी वर्ग हुआ है। यहां से भाजपा के सभी लोग संकल्प लेकर जाएंगे। पार्टी ने बूथ सशक्तीकरण अभियान हमने चलाया है। निश्चित ही 2027 में फिर से प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी।
मुख्यमंत्री ने काशीपुर में सुनीं जनसमस्याएं, समाधान के निर्देश
काशीपुर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को काशीपुर भ्रमण के दौरान आइजीएल हेलीपैड पर आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीं। अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र पर काम कर रही है। सीएम धामी ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं पर भी चर्चा की और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
यहां रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, दर्जा मंत्री फरजाना बेगम, मेयर दीपक बाली, प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, जिलाध्यक्ष मनोज पाल, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- 'अपनी जरूरत से पहले दूसरों की चिंता', जब छात्रा लवप्रीत कौर की संवेदनशीलता ने जीता सीएम पुष्कर सिंह धामी का दिल
यह भी पढ़ें- बदरीनाथ धाम पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल में हुए शामिल
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।