Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम धामी ने काशीपुर के मां बाल सुंदरी मंदिर में की विशेष पूजा, उत्तराखंड वासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 09:33 PM (IST)

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर के चैती परिसर स्थित मां बाल सुंदरी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। ...और पढ़ें

    चैती परिसर स्थित मां बाल सुंदरी मंदिर में पूजा करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

    चैती परिसर स्थित मां बाल सुंदरी मंदिर में पूजा करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, काशीपुर (ऊधम सिंह नगर)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चैती परिसर स्थित मां बाल सुंदरी मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान मां बाल सुंदरी की विधिवत पूजा अर्चना की।

    मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री, पंडा मनोज अग्निहोत्री ने मंत्रोच्चार के साथ मुख्यमंत्री को पूजा कराई। तत्पश्चात वह चैती परिसर स्थित भजन संध्या स्थल पर पहुंचे।

    मुख्यमंत्री धामी लगभग पौने छह बजे तीर्थ द्रोणासागर टीले वाली सड़क से चैती मंदिर परिसर पहुंचे। उनके साथ भारी संख्या में पुलिस बल भी था।

    मां के दरबार में माथा टेकते हुए मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड वासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

    गर्भ गृह से बाहर निकलते ही वहां उपस्थित भक्त मुकेश शर्मा और पंडा राम अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री को बाल सुंदरी मां का चित्र भेंट किया और चुनरी पहनाकर उनका स्वागत किया।

    इस दौरान पंडा परिवार ने मुख्यमंत्री को एक प्रार्थना पत्र देने की इच्छा जताई, जिसे स्थानीय प्रशासन ने रोक दिया। यह प्रार्थना पत्र भजन संध्या कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को सौंपा गया।

    यहां पूजा अर्चना के दौरान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, महापौर दीपक बाली, उप्र के पूर्व परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, तहसीलदार पंकज चंदोला, सीओ सितारगंज बीएस धोनी, मेला थाना प्रभारी एसआइ पंकज कुमार आदि रहे।

    यह भी पढ़ें- देहरादून में सीएम धामी ने साहित्यकारों को किया सम्मानित, डॉ. जितेन ठाकुर को उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड को 'आल सीजन पर्यटन गंतव्य' बनाने को सरकार प्रतिबद्ध: सीएम धामी

    यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, बोले- 'होता है सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा का संचार'