रुद्रपुर मेयर का बड़ा फैसला, पूरे चैत्र नवरात्र पर मांस बिक्री पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
रुद्रपुर नगर निगम ने चैत्र नवरात्र के दौरान 19 से 27 मार्च तक शहर में मीट-मांस की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। महापौर विकास शर्मा ने बताया कि ...और पढ़ें

19 मार्च से 27 मार्च तक रहेगा प्रतिबंध।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। पावन चैत्र नवरात्र के अवसर पर नगर निगम प्रशासन ने शहर में मीट-मांस की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। यह प्रतिबंध 19 मार्च से लागू होकर 27 मार्च तक प्रभावी रहेगा।
महापौर विकास शर्मा ने बताया कि इस निर्णय का उद्देश्य नवरात्र के दौरान धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए शहर में सात्विक और आध्यात्मिक वातावरण बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि यह पर्व श्रद्धा, उपवास और शक्ति उपासना का प्रतीक है, ऐसे में जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।
नगर निगम के अनुसार प्रतिबंध के दौरान शहर की सीमा में किसी भी प्रकार का कच्चा या पका हुआ मांस बेचना पूरी तरह वर्जित रहेगा। यह आदेश न केवल मीट की दुकानों पर लागू होगा, बल्कि उन होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट पर भी प्रभावी होगा जहां मांसाहारी भोजन तैयार या परोसा जाता है।
महापौर ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों और प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें जुर्माना लगाने के साथ-साथ ट्रेड लाइसेंस निरस्त करने जैसी कार्रवाई भी शामिल हो सकती है। आदेश के पालन को सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम की टीमें लगातार शहर में निगरानी और गश्त करेंगी।