विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खुद के घोटाले पर तिलमिला रही कांग्रेस: अजय भट्ट

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Wed, 14 Jun 2017 08:44 PM (IST)

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि राज्‍य सरकार ने एनएच का इतना बड़ा घोटाला किया है। जो आज खुद ही इस पर तिलमिला रही है।

खुद के घोटाले पर तिलमिला रही कांग्रेस: अजय भट्ट
खुद के घोटाले पर तिलमिला रही कांग्रेस: अजय भट्ट

रुद्रपुर, [जेएनएन]: भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि राज्‍य सरकार ने एनएच का इतना बड़ा घोटाला किया है। जो आज खुद ही इस पर तिलमिला रही है। कहा कि घोटाला उनका था और वह इसकी तोहमत हम पर लगा रही है।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के रहते खनन के राजस्‍व पर भी आरी चल रही थी, जबकि भाजपा सरकार आते ही दो हजार करोड़ का भारी राजस्‍व की आपूर्ति हुई है। कहा कि सरकार के रहते दो प्रतिशत किसानों को लोन मिल रहा है। गडकरी के दिए बयान पर जबाव दिया कि उस समय कार्यदायी संस्‍था राज्‍य सरकार की थी तो केंद्र के लोग दोषी कैसे होते हैं। 

इसलिए गडकरी ने निर्देाषों को न फंसने और दोषियों को सजा देने के लिए कहा, लेकिन कांग्रेस ने इसका दुष्‍प्रचार कर दिया। गरीबों के राशन पर कांग्रेस पर तोहमत लगाते हुए कहा कि गरीबों का राशन कांग्रेस सरकार में महंगा था, जबकि भाजपा सरकार में सस्‍ता है। इस दौरान उन्‍होंने अन्‍य उपलब्‍धियां गिनाने साथ ही कांग्रेस को भ्रष्‍टाचार में लिप्‍त बताया। 

उनका कहना था कि अतिथि शिक्षकों के लिए कांग्रेस सरकार ने कहा था कि 24 घंटे के अंदर शासनादेश आएगा, लेकिन जब वह शासनादेश के बारे में पूछने गए तो उन पर बर्बरता पूर्वक लाठियां भी भांजी गई। संगठन के लिए कहा कि इसका काम आर्मी जैसा है। शांतिकाल में भी यह काम करती रहती है। इस दौरान उनके साथ जिलाध्‍यक्ष शिव अरोरा, तरुण दत्‍ता के साथ तमाम भाजपाई मौजूद रहे।

 यह भी पढ़ें: सदन में सवालों पर घिरे पर्यटन मंत्री, संसदीय कार्यमंत्री ने किया बचाव

यह भी पढ़ें: सदन में अपनों ने ही सरकार को घेरा, आठ सवालों में से पांच सत्ता पक्ष से ही

यह भी पढ़ें: भाजपा सम्मेलन का विरोध करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका