Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गरजे कांग्रेसी, सरकार पर लगाए आरोप

    By Raksha PanthariEdited By:
    Updated: Sat, 11 Aug 2018 02:48 PM (IST)

    ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में कांंग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए डॉक्टरों की तैनाती की मांग की है। ...और पढ़ें

    बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गरजे कांग्रेसी, सरकार पर लगाए आरोप
    बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गरजे कांग्रेसी, सरकार पर लगाए आरोप

    किच्छा, [जेएनएन]: बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए डॉक्टरों की तैनाती की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर वे सड़क पर उतर आएंगे।  

    कांग्रेस कार्यकर्ता इंदिरा गांधी खेल मैदान में एकत्रित हुए। जहां उन्होंने प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कटघरे में खड़ा कर दिया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरीश पनेर ने कहा कि एक साल पहले कांग्रेस ने इंदिरा गांधी खेल मैदान में अनशन किया, जिस पर प्रसाशन ने चिकित्सकों की तैनाती का वादा भी किया। लेकिन पिछले एक साल में स्वास्थ्य सेवाओं की दशा और भी दयनीय हो गई है। जिसके चलते अस्पताल रेफर सेंटर बन कर रह गया है।

    उन्होंने बताया कि आज हालात यह है कि अस्पताल में रोगियों को उपचार भी नहीं मिल पा रहा है। जिसके चलते लोगों का विश्वास यहां के अस्पतालों से उठता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अस्पताल में चिकित्सकों की तैनाती नहीं की गई तो वह सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने से भी पीछे नहीं रहने वाले।

    यह भी पढ़ें: बरसात पीड़ितों की अनदेखी पर भड़के कांग्रेसी, तहसील में किया प्रदर्शन

    यह भी पढ़ें: चिकित्सकों की मांग को लेकर काशीपुर अस्पताल में गरजे कांग्रेसी

    यह भी पढ़ें: मलिन बस्तियों के लोगों के मालिकाना हक को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

    खबरें और भी