विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाइयों में जमीन को लेकर हुआ विवाद, तीन को मारी गोली

By Sunil NegiEdited By:
Published: Tue, 26 Jun 2018 05:00 PM (IST)Updated: Wed, 27 Jun 2018 05:12 PM (IST)

उधमसिंह नगर जिले के सितारगंज में जमीन को विवाद को लेकर सगे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हो गया।

भाइयों में जमीन को लेकर हुआ विवाद, तीन को मारी गोली
भाइयों में जमीन को लेकर हुआ विवाद, तीन को मारी गोली

सितारगंज, उधमसिंह नगर [जेएनएन]: सगे भाइयों के बीच जमीन को लेकर उपजे विवाद ने सोमवार को खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। आधा एकड़ भूमि की जुताई करने जा रहे लोगों पर दूसरे पक्ष ने रास्ते में घेरकर गोलियां दाग दी। हमले में महिला समेत तीन को गोली लगी है। रात हुई गोलीबारी से गांव में हड़कंप मच गया। दोनों पक्षों के नौ घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। गोलीकांड की सूचना के बाद से पुलिस फोर्स मौके पर डटी है। 

ग्राम ध्यानपुर निवासी करतार सिंह के पुत्र बलवंत सिंह व जीत सिंह तथा तीसरे भाई कृपाल सिंह के बीच पुश्तैनी आधा एकड़ जमीन के बटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार को रात करीब साढ़े दस बजे एक पक्ष के बलवंत सिंह, जीत सिंह, राज कौर, कश्मीर सिंह, बलविंदर सिंह विवादित जमीन को जोतकर आ रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के कृपाल सिंह ने अपने तीन बेटों बलविंदर, जसविंदर व जसवंत को साथ लेकर उन्हें रास्ते में घेरते हुए उन पर फायरिंग शुरू कर दी। हमले में राज कौर(40) पत्नी प्रेम सिंह, कश्मीर सिंह व जीत सिंह को तीन-तीन गोली लगी है। दूसरी ओर भी फायङ्क्षरग हुई तो बलविंदर सिंह को भी तीन गोलियां लगी।

वहीं बलवंत सिंह के चेहरे पर आरोपितों ने फावड़े से हमला कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट भी हुई। खूनी संघर्ष में दूसरे पक्ष के कृपाल सिंह, जसविंदर सिंह, जसवंत सिंह भी जख्मी हो गए है। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने सभी को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया है। हमले में गोली लगने से घायल हुए महिला समेत तीनों लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कोठारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि जमीन के विवाद में गोली चली है। सीओ कमला बिष्टï ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मामले की जानकारी ली।  

यह भी पढ़ें: शराब पीने से मना करने पर भाई को गोली मारी, मौत

यह भी पढ़ें: खेत में पानी देने को लेकर हुआ विवाद, तीन को गोली मारी; एक की मौत

यह भी पढ़ें: विक्षिप्त ने बेटी से की छेड़छाड़, पत्नी और बेटे ने पीटकर मार डाला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।