Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttarakhand Weather: ऊंची चोटियों पर शुरु हुई बर्फबारी से बढ़ी ठंडक, गिरने लगा तापमान; ऐसा रहेगा मौसम का हाल

    By gyanendra shuklaEdited By: Swati Singh
    Updated: Thu, 12 Oct 2023 09:12 AM (IST)

    Uttarakhand Weather उत्तराखंड के तराई इलाकों में हल्की ठंड का असर दिखाई देने लगा है। दोपहर बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ...और पढ़ें

    ऊंची चोटियों पर शुरु हुई बर्फबारी से बढ़ी ठंडक
    ऊंची चोटियों पर शुरु हुई बर्फबारी से बढ़ी ठंडक

    HighLights

    1. उत्तराखंड में बदलने लगा है मौसम
    2. ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने से ठंडक बढ गई है

    जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। उत्तराखंड में मौसम बदलने लगा है। अब जहां सुबह और रात को ठंडक बढ़ने लगी है, तो वहीं दोपहर में तापमान बढ़ने लगा है। अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 15 अक्टूबर तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। अब जल्द ही पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर भी शुरू हो गया है।

    उत्तराखंड के तराई इलाकों में हल्की ठंड का असर दिखाई देने लगा है। दोपहर बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आगे मौसम साफ बने रहने की संभावना है, रात के तापमान में गिरावट के साथ हल्की ठंड का एहसास लोग कर रहे हैं।

    ऐसा रहेगा तापमान

    पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा.राजकुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 33.2 व न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह कड़ी धूप निकली और जैसे -जैसे दिन चढ़ने लगा उसके बाद यह मंद होने लगी।

    यह भी पढ़ें: Chamoli: हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद, शामिल हुए 3000 से अधिक श्रद्धालु

    रात में मौसम होगा ठंडा

    मौसम विभाग का कहना है कि अब लगातार स्थिति सुधरेगी और शाम के तापमान में गिरावट के साथ ठंड का एहसास होने लगेगा। सुबह आर्द्रता 85 प्रतिशत व दोपहर बाद 42 प्रतिशत दर्ज की गई। बाजपुर शहर का अधिकतम तापमान 34.2 व न्यूनतम 19.2 , काशीपुर का अधिकतम तापमान 34.3 व न्यूनतम 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम आंशिक तौर पर साफ बने रहने की संभावना है।

    खबरें और भी

    चोटियों पर होने लगी बर्फबारी

    उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। हिमपात होने से धीरे-धीरे ठंडक भी बढ़ने लगी है। अक्टूबर के आखिरी तक निचले इलाकों में भी बर्फबारी भी शुरु हो जाएगी।