Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    किराने की दुकान में आग से लाखों का सामान राख

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Mon, 07 May 2018 09:20 PM (IST)

    उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर के रेशमबाड़ी में एक किराने की दुकान में आग लग गई। इससे दो लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। ...और पढ़ें

    किराने की दुकान में आग से लाखों का सामान राख
    किराने की दुकान में आग से लाखों का सामान राख

    रुद्रपुर, उधमसिंह नगर [जेएनएन]: रेशमबाड़ी में एक किराने की दुकान में आग लग गई। इससे दो लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया।

    रेशमबाड़ी निवासी सोनू की घर के पास ही किराने की दुकान है। रविवार रात दुकान बंद कर घर चला गया। रात करीब दो बजे दुकान से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने सोनू को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे सोनू और अन्य लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। सोनू ने बताया कि आग से दो लाख से अधिक का सामान जल गया है।

    यह भी पढ़ें: कांप्लेक्स में आग लगने से समाचार पत्र का कार्यालय खाक

    यह भी पढ़ें: आठ कमरों के मकान में लगी आग, बुझाने के दौरान दो युवक झुलसे

    यह भी पढ़ें: जंगल की आग शिक्षक आवास तक पहुंची, एक मकान जला