यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भूकंप से छत ढही, मलबे में दबे परिवार के पांच लोग
बीती रात भूूकंप के तेज झटकों के बाद किच्छा में सो रहे परिवार के पांंच सदस्यों पर छत गिर गई। इससे वे घायल हो गए। हालांकि उन्हें मामूली रुप से चोट आई ...और पढ़ें

किच्छा, [जेएनएन]: छत ढहने से मलवे की चपेट में आकर एक घर के पांच लोग घायल हो गए। घायलो को अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली।
बीती रात्रि भूकंप के झटके लगने पर उधमसिंह नगर जनपद के किच्छा स्थित पुरानी गल्ला मंडी में जानकी पुत्र कोमिल के घर की छत झटकों को सह नहीं सकी और भरभराकर गिर गई।
यह भी पढ़ें: भूकंप के झटके से छप्पर में लगी आग, दो मवेशी मरे
जिससे अंदर सो रहे परिवार के पांच लोग मलबे के नीचे आ गए। मलवे की चपेट में जानकी सहित उनके पुत्र मनमोहन, पवन कुमार, पुत्री सीतल लता व पत्नी राधा घायल हो गए। घायलों को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामूली चोट होने के कारांमराहम पट्टी के बाद सभी घर चले गए।