Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बैंक में रुपये जमा कराने आए युवक से ठग लिए 20 हजार

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Thu, 06 Dec 2018 03:02 PM (IST)

    उधमसिंह नगर जिले के किच्‍छा में युवक को झांसे में ले एक व्‍यक्ति ने 20 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। ...और पढ़ें

    बैंक में रुपये जमा कराने आए युवक से ठग लिए 20 हजार
    बैंक में रुपये जमा कराने आए युवक से ठग लिए 20 हजार

    किच्छा, उधमसिंह नगर। युवक को झांसे में ले उससे 20 हजार रुपये बैंक ऑफ बड़ौदा में ठग लिए। युवक वह पैसा बैंक में जमा करने आया था। उसने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

    रजत पुत्र भानु प्रताप निवासी पंजाबी मोहल्ला किच्छा की रुद्रपुर मार्ग पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में रुपये जमा करने गया था। इस दौरान एक व्यक्ति उसके पास आया। उसने चार लाख की एफडी करने में उसकी मदद मांगी। उक्‍त व्‍यक्ति ने एक बंडल दिया, जिसमें चार लाख रुपये होने की बात कही। उसी दौरान वह मैनेजर के कक्ष में गया और रजत से 20 हजार मांग लिए। इसके बाद वह व्‍यक्ति वहां से गायब हो गया। इस पर रजत ने अपने बैग में रखे उसके बंडल को देखा तो उसमें कागज देख उसके होश उड़ गए। सूचना मिलने पर एसएचओ मोहन पांडे ने कस्बा प्रभारी होशियार सिंह को बैंक के सीसीटीवी खंगालने के निर्देश दिए।

    यह भी पढ़ें: फाइनेंस कंपनी से धोखाधड़ी कर हड़पे 23 लाख रुपये

    यह भी पढ़ें: सरकारी धन के गबन का आरोपित ऊर्जा निगम का लिपिक गिरफ्तार