विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका में तीन राउंड जीतकर टेबल टेनिस के मुख्य ड्रॉ में पहुंची गीता टंडन

By BhanuEdited By:
Updated: Sat, 23 Jun 2018 05:25 PM (IST)

अमेरिका के लॉसवेगास में चल रहे टेबल टेनिस चैंपियनशिप में काशीपुर की बेटी गीता टंडन कपूर लगातार तीनों राउंड में विरोधियों को मात देकर मुख्य ड्रॉ में पहुंच गई हैं।

अमेरिका में तीन राउंड जीतकर टेबल टेनिस के मुख्य ड्रॉ में पहुंची गीता टंडन
अमेरिका में तीन राउंड जीतकर टेबल टेनिस के मुख्य ड्रॉ में पहुंची गीता टंडन

काशीपुर, उधमसिंह नगर [जेएनएन]: अमेरिका के लॉसवेगास में चल रहे टेबल टेनिस चैंपियनशिप में काशीपुर की बेटी गीता टंडन कपूर अपनी प्रतिभा बिखेर रही हैं। वह लगातार तीनों राउंड में विरोधियों को मात देकर मुख्य ड्रॉ में पहुंच गई हैं।

गीता कानपुर में आयकर अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। अमेरिका के लास वेगास में 14 जून से अंतरराष्ट्रीय टीटी चैंपियनशिप चल रही है, जिसमें 19 जून को पहले राउंड में गीता ने जर्मनी की खिलाड़ी ग्रास सबीने को हराकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया। 

दूसरे राउंड में कोलंबिया की खिलाड़ी प्रीतो सिल्वा और तीसरे राउंड में अमेरिका की सिमकोनियन को हराकर उन्होंने मुख्य ड्रॉ में प्रवेश कर लिया। 

फोन पर जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि उनके ग्रुप में अब 34 खिलाड़ी बचे हैं, जिनसे उनका मुकाबला होगा। गीता टंडन कपूर के भाई पंकट टंडन ने भारत के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। 

यह भी पढ़ें: अनुष्का ने जीता अंडर-17 आयुवर्ग में बैडमिंटन का खिताब

यह भी पढ़ें: प्रदेश की फुटबाल एसोसिएशन को लागू करना होगा नेशनल स्पो‌र्ट्स कोड

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में क्रिकेट संचालन को दो संस्थानों ने कंसेंसस कमेटी के लिए भेजे नाम