विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ड्यूटी पर होम गार्ड को ट्रक ने कुचला, सिपाही ने कूद कर बचाई जान

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 22 Jan 2017 04:23 PM (IST)Updated: Tue, 24 Jan 2017 05:00 AM (IST)

उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में सड़क हादसे में होम गार्ड के एक जवान की मौत हो गई, जबकि पुलिस का एक जवान घायल हो गया।

ड्यूटी पर होम गार्ड को ट्रक ने कुचला, सिपाही ने कूद कर बचाई जान
ड्यूटी पर होम गार्ड को ट्रक ने कुचला, सिपाही ने कूद कर बचाई जान

रूद्रपुर, [जेएनएन]: दिनेशपुर मार्ग पर ड्यूटी पर तैनात होम गार्ड को ट्रक ने कुचल दिया। सिपाही ने किसी तरह कूद कर जान बचाई। ट्रक उनकी बाइक को रौंदता हुआ निकल गया। ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया।

गदरपुर थाने में तैनात कांस्टेबल मनोज कुमार के साथ होम गार्ड मंगल सिंह दिनेशपुर मोड़ पर ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान कोहरे के कारण दिनेशपुर की तरफ से आ रहे ट्रक (एनएल 01 के 7604) को हाईवे नजर नहीं आया। अचानक सामने दुकाने देख कर चालक ने स्टेयरिंग काट दिया। जिस पर मोड़ पर ड्यूटी कर रहे दोनों लोगो में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के कार्यक्रम में ड्यूटी को आ रहे इंस्पेक्टर की हादसे में मौत

सिपाही मनोज ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई, लेकिन मंगल सिंह (55 वर्ष) पुत्र चरन सिंह निवासी चुन्नी मजरा गदरपुर को चपेट में आ गए। गंभीर हालत में 108 से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: स्कूल बस से उतरकर सड़क पर खड़े मासूम को ट्रक ने कुचला

यह भी पढ़ें: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

यह भी पढ़ें: हरिद्वार में स्कूल बस पेड़ से टकराई, आठ बच्चे घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।