Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंडिगो ने बदला दिल्ली-पंतनगर उड़ानों का शेड्यूल, नई उड़ानों के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू

    Updated: Wed, 25 Mar 2026 01:25 PM (GMT+05:30)

    इंडिगो एयरलाइंस 29 मार्च से दिल्ली-पंतनगर मार्ग पर अपनी उड़ानों का शेड्यूल बदल रही है। शरद ऋतु के बाद ग्रीष्मकालीन शेड्यूल लागू होगा, जिससे यात्रियों ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संसू जागरण, पंतनगर। दिल्ली-पंतनगर के बीच अपनी दो उड़ाने संचालित कर रही इंडिगो एयरलाइंस शरद ऋतु के खत्म होते ही 29 मार्च से अपनी फ्लाइट के शेड्यूल में परिवर्तन करने जा रही है। कंपनी ने इस नए शेड्यूल के तहत टिकट की आनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी है।

    इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली-पंतनगर के बीच दो उड़ानें संचालित हो रही हैं। इसके तहत उड़ान संख्या 6ई - 7324 सुबह आठ बज कर 10 मिनट पर पंतनगर पहुंचेगी। वहीं दूसरी उड़ान संख्या 6ई-7156 अपराह्न दो बजकर 35 मिनट पर पंतनगर पहुंचेगी।

    वापसी में उड़ान संख्या 6ई- 7157 पंतनगर से साढ़े आठ बजे उड़ान भरकर दिल्ली के लिए रवाना होगी वहीं वापसी के लिए दूसरी उड़ान संख्या 6ई - 7325 पंतनगर से अपराह्न तीन बजे उड़ान भरकर रवाना होगी। कंपनी का ग्रीष्मकालीन शेड्यूल लागू होते ही दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बहुत सहूलियत होगी।

    पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक पवन कुमार ने बताया की इंडिगो प्रबंधन द्वारा समर शेड्यूल प्राप्त हो गया है। 29 मार्च से शेड्यूल के अनुसार सभी उड़ानें अपनी निर्धारित समय से संचालित होगी।

    यह भी पढ़ें- मुफ्त सीट चयन नियम पर एअर इंडिया, इंडिगो, स्पाइसजेट का अड़ंगा, सरकार के फैसले पर जताई कड़ी आपत्ति

    यह भी पढ़ें- इंडिगो की उड़ानें रद होने से यात्रियों को मिला 164 करोड़ रुपये का यात्रा कूपन, सरकार ने दी जानकारी

    खबरें और भी