विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भूमि अधिग्रहण घोटाला: दो पीसीएस अफसरों सहित चार से पूछताछ

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Tue, 27 Jun 2017 08:48 PM (IST)

भूमि अधिग्रहण घोटाले में दो पीसीएस अफसरों सहित चार लोग एसआइटी के सामने पेश हुए। देर शाम तक उनसे पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान एसएसपी डा. सदानंद दाते भी मौजूद रहे।

भूमि अधिग्रहण घोटाला: दो पीसीएस अफसरों सहित चार से पूछताछ
भूमि अधिग्रहण घोटाला: दो पीसीएस अफसरों सहित चार से पूछताछ

रुद्रपुर, [जेएनएन]: भूमि अधिग्रहण घोटाले में दो पीसीएस अफसरों सहित चार लोग एसआइटी के सामने पेश हुए। देर शाम तक उनसे पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान एसएसपी डा. सदानंद दाते भी मौजूद रहे। उन्होंने दोनों पीसीएस अधिकारियों के साथ ही अन्य दो सेवानिवृत कर्मियों से पूछताछ की। चारों लोगों ने एसआइटी को कुछ साक्ष्य भी सौंपे।

भूमि अधिग्रहण घोटाले में अब तक 52 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। इसमें पूर्व एसएलओ सहित एनएचएआइ के अधिकारी मुख्य रूप से शामिल हैं। इसके अलावा किसानों व इस मामले से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए गए हैं। 

आज पीसीएस अफसर जगदीश लाल व एसएस जंगपांगी, सेवानिवृत तहसीलदार चतुर सिंह, कानूनगो उदयवीर सिंह एसआइटी के सामने पेश हुए। 

एसआइटी टीम के सामने उनकी बंद कमरे में लगभग छह घंटे तक पूछताछ चली। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने उनके कार्यकाल में हुए भू उपयोग परिवर्तन के संबंध में अपने साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए अपने बयान दर्ज कराए। एसआइटी इन साक्ष्यों की सत्यता की जांच कर रही है। इस दौरान एएसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय, सीओ स्वतंत्र कुमार सहित एसआइटी टीम मौजूद रही।

यह भी पढ़ें: भूमि अधिग्रहण की फाइलों के साथ पूर्व पेशकार गिरफ्तार 

यह भी पढ़ें: पैरोल की आड़ में तिहाड़ से फरार आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: रिश्वत लेने के दोषी एसडीएम के पेशकार को सात साल की कैद