Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    काशीपुर में दर्दनाक हादसा, खाली प्लॉट के पानी में डूबने से दो मासूमों की मौत

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 05:56 PM (IST)

    काशीपुर की महादेव कॉलोनी में खाली प्लॉट में भरे पानी में डूबने से पांच-छह साल के दो बच्चों, मयंक और देव, की मौत हो गई। ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, काशीपुर । नगर की महादेव कालोनी में खाली प्लाट में भरे पानी में डूबने से छह वर्षीय दो बच्चों की मौत हो गई। बच्चे आसपास खेल रहे थे।

    गर्मी अधिक होने पर नहाने के लिए पानी में उतर गए। आधे घंटे बाद लोगों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद बच्चों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

    स्वजन में कोहराम

    बुधवार दोपहर बाद दो बजे किसी ने बच्चों के पानी में डूबने की सूचना तहसील प्रशासन को दी। सूचना पर नगर निगम की टीम के साथ तहसीलदार पंकज चंदोला मौके पर गए।

    मृतक की पहचान मयंक पुत्र नन्हे, हाल निवासी महादेव कालोनी बड़े गुरुद्वारे के पीछे व देव पुत्र राजेंद्र कश्यप हाल निवासी महादेव कालोनी व मूल निवासी अली नगीर जागीर, थाना सवार, जिला रामपुर के रूप में हुई थी।

    राजेंद्र कश्यप का परिवार अर्जुन कश्यप के यहां किराए पर रहता है। दोनों परिवार यहां छोटा रोजगार करते हैं। घटना स्थल से परिवार 200 मीटर दूरी पर रहते हैं। तहसीलदार चंदोला ने बताया कि एक बच्चे का शव पानी से ऊपर उतराने लगा था। तब लोगों को उनके डूबने की जानकारी हुई।

    काशीपुर उप जिला अस्पताल जे जाने पर डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मासूम बच्चों को खोने के बाद स्वजन में कोहराम मचा है। वहीं, घटना के बाद नगर निगम की टीम बुलडोजर की मदद से प्लाट से पानी की निकासी करने में जुट गई है।