विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऊधम सिंह नगर के खटीमा पीलीभीत रोड पर भीषण हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, राहगीर घायल

Published: Mon, 26 Oct 2026 10:55 AM (IST)

खटीमा में पीलीभीत रोड पर चारुबेटा मुंडेली के पास कार और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पीलीभीत रोड पर कार-बाइक की टक्कर।

  2. बाइक सवार 25 वर्षीय मंदीप सिंह की मौत।

  3. हादसे में एक राहगीर भी घायल।

जागरण संवाददाता, खटीमा (ऊधम सिंह नगर)। पीलीभीत रोड पर चारुबेटा मुंडेली के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में एक राहगीर भी घायल हुआ है, पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

रविवार रात चारुबेटा मुंडेली में एक बाइक अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। इसी दौरान सड़क पर पैदल चल रहे युवक को टक्कर मारने के बाद बाइक कार से टकरा गई।

हादसे में बाइक सवार चंदेली निवासी 25 वर्षीय मंदीप सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से नागरिक चिकित्सालय पहुंचाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- पानीपत-खटीमा हाईवे पर चलती बाइक का पहिया निकला, चार युवक घायल; पहिये का पेंच ढीला होने से हुआ हादसा

यह भी पढ़ें- ऊधम सिंह नगर के खटीमा में भीषण सड़क हादसा: बाइक-स्कूटी की टक्कर में युवक की मौत, पिता-पुत्र घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।