विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनतेरस पर उत्तराखंड के बाजार ग्राहकों से गुलजार, खटीमा में जाम रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस मुस्तैद

Published: Fri, 06 Nov 2026 06:13 PM (IST)

धनतेरस पर खटीमा के बाजार ग्राहकों से गुलजार रहे, जहां लोगों ने बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक और सजावट के सामानों की जमकर खरीदारी की।

पुलिस की प्रभावी व्यवस्था के कारण बाजार में जाम की स्थिति नहीं बनी, जिससे खरीदारों को सुविधा हुई और दुकानदारों के चेहरे खिले रहे।

पुलिस की प्रभावी व्यवस्था के कारण बाजार में जाम की स्थिति नहीं बनी, जिससे खरीदारों को सुविधा हुई और दुकानदारों के चेहरे खिले रहे।

जागरण संवाददाता, खटीमा। दीपावली से पहले धनतेरस पर बाजार पूरी तरह ग्राहकों से गुलजार रहा। जगह-जगह पूजन सामग्री, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक के साथ ही सजावट के सामानों की दुकानें लगी रहीं, जहां पर खरीदारों को भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने धनतेरस के मौके पर बर्तन, पूजन सामग्री, सजावट के सामान आदि की जमकर खरीदारी की।

दीपावली पर्व को लेकर पिछले तीन-चार दिनों से बाजार में खासी चहल-पहल बनी हुई है। दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें पहले से ही सजानी शुरू कर दी थी। शुक्रवार को धनतेरस पर दुकानें पूरी तरह सज गई। सुबह से ही ग्राहकों के बाजार आने का क्रम शुरू हो गया था।

दूरदराज से आए ग्राहकों ने बर्तन, इलेक्ट्रानिक, सजावट का सामान और पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी की। इस दौरान ज्वैलरी की दुकानों पर भी ग्राहकों की काफी भीड़भाड़ रही। लोगों ने जरूरत के अनुसार सोने-चांदी की वस्तुएं खरीदी। दोपहर बाद बाजार में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिस कारण दुकानदारों के चेहरे खिले रहे। उन्होंने दीपावली तक और अधिक बिक्री होने की उम्मीद जताई।

व्यापार मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने बताया कि धनतेरस पर बाजार में काफी भीड़भाड़ रही। लोगों ने जमकर खरीदारी की। वहीं पुलिस की व्यवस्था के चलते जाम भी नहीं लगा।

टुकटुक की आवाजाही पर रोक से नहीं लगा जाम

खटीमा में पुलिस ने धनतेरस पर बाजार क्षेत्र में टुकटुक की आवाजाही पर रोक लगाई थी, जिस कारण बाजार क्षेत्र में जाम की स्थिति नहीं बनी। लोगों ने काफी संख्या में बाजार पहुंचकर खरीदारी की। कोतवाल कमल कुमार लुंठी पुलिस कर्मियों के साथ पूरे दिन बाजार क्षेत्र में पैदल घूमते रहे और जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी।

पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाए थे, जहां से आगे भारी वाहनों व टुकटुक को नहीं जाने दिया गया। अलबत्ता दोपहिया वाहनों की आवाजाही बेरोकटोक जारी रही।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।