Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल के साउथ कोल रूट से चढ़ाई के बीच मौसम दे रहा था चुनौती, फिर भी उत्तराखंड की बेटी ने जीता माउंट एवरेस्ट

    Updated: Sun, 24 May 2026 08:51 AM (IST)

    खटीमा की आईटीबीपी जवान तिला सेन ने 33 दिनों के अभियान के बाद माउंट एवरेस्ट फतह कर इतिहास रच दिया है। ...और पढ़ें

    खटीमा की बेटी तिला सेन ने फतह किया माउंट एवरेस्ट।

    खटीमा की बेटी तिला सेन ने फतह किया माउंट एवरेस्ट।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, खटीमा। चारूबेटा निवासी आईटीबीपी में तैनात तिला सेन ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह कर तिरंगा फहराया है। तिला की उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है।

    तिला सेन समेत 11 महिला पर्वतारोही

    19 अप्रैल 2026 को 14 सदस्यीय दल ने नई दिल्ली से इस मिशन की शुरुआत की, जिसमें तिला सेन समेत 11 महिला पर्वतारोही भी शामिल थीं।

    नेपाल के कठिन साउथ कोल रूट से चढ़ाई करते हुए टीम ने अद्भुत साहस, अनुशासन, हौसले का परिचय दिया और कठिन मौसम एवं चुनौतीपूर्ण रास्तों को पार कर 21 मई 2026 को उन्होंने 8,848 मीटर ऊंचे एवरेस्ट शिखर पर तिरंगा लहराकर इतिहास रच दिया।

    अपनी इस उपलब्धि से तिला सेन ने पिता मदनलाल व मां विजय लक्ष्मी समेत परिवार, क्षेत्र और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। उनके भाई आईटीबीपी जवान योगेंद्र कुमार ने बताया कि तिला सेन वर्ष 2021 में आईटीबीपी में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुई थीं।

    वर्तमान में वह 36वीं वाहिनी लोहाघाट चंपावत में तैनात हैं। तिला दो भाई व पांच बहनों में चौथे नंबर की हैं। तिला ने 10वीं तक की पढ़ाई चारूबेटा जबकि 12वीं तक की जीजीआइसी खटीमा और खटीमा से ही पालीटेक्निक की शिक्षा ग्रहण की है।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड की रेबेका ने माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा, पहले भी कई चोटियां जीत चुकी है जांबाज बेटी

    यह भी पढ़ें- कामी रीता शेरपा ने 32वीं बार माउंट एवरेस्ट पर की चढ़ाई, तोड़ा अपना ही विश्व रिकॉर्ड

    खबरें और भी