किच्छा भूमि विवाद: विधायक बेहड़ के हंगामे के बाद हाई अलर्ट पर पुलिस, एसएसपी कार्यालय बना छावनी
किच्छा में खान फार्म की भूमि विवाद को लेकर विधायक तिलक राज बेहड़ के धरने के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर आ गई थी। रुद्रपुर स्थित एसएसपी कार्यालय पर भी सुरक् ...और पढ़ें

एसएसपी कार्यालय को बनाया छावनी। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर । किच्छा में बुधवार रात खान फार्म की भूमि पर कब्जे को लेकर विधायक बेहड़ द्वारा दिए धरने के दौरान टकराव के बाद पुलिस हाई अलर्ट मोड पर आ गई। किच्छा के साथ ही रुद्रपुर तक पुलिस हाई अलर्ट पर रही।
रुद्रपुर पुलिस आफिस में प्रदर्शन की संभावना के चलते पुलिस आफिस पर बेरेकेटिंग लगाने के साथ पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया था। किच्छा में वार्ता शांति पूर्ण संपन्न होने के बाद पुलिस आफिस से फोर्स हटा दिया गया।श्
बुधवार को हुआ था विवाद
बुधवार को खान फार्म की भूमि पर कब्जे के विवाद को लेकर विधायक तिलक राज बेहड़ का पारा चढ़ गया था। वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ खान फार्म के गेट पर धरने पर बैठ गए थे। इस दौरान उनकी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से तीखी नोंक झोंक भी हुई। टकराव की स्थिति के चलते वहां भारी फोर्स तैनात किया गया था।
विधायक बेहड़ के हंगामे के बाद पुलिस हाई अलर्ट मोड पर आ गई। गुरुवार सुबह ही पुलिस आफिस में फोर्स तैनात कर दिया गया था। आठ बजे से ही पुलिस आफिस में डयूटी तैनात कर दी गई थी। पुलिस आफिस को छावनी का रूप दे मुख्य द्वारा पर बेरीकेटिंग लगा दी गई थी।
वहीं अग्निशमन वाहन भी वहां तैनात कर दिया गया था। जिससे कोई सीधे अपना वाहन लेकर एसएसपी कार्यालय में प्रवेश न कर सके। उसको बाहर ही रोकने के लिए फोर्स तैनात किया गया था।
गुरुवार दोपहर किच्छा में दोनों पक्षों में वार्ता के उपरांत एसएसपी अजय गणपति एसएसपी कार्यालय पहुंच वहां डयूटी पर लगे पुलिस कर्मियों को जाने के निर्देश दिए। उसके बाद वहां से फोर्स हटाया गया।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के फार्म विवाद से जुड़ा प्रियंका वाड्रा की जेठानी का नाम, विधायक बेहड़ ने दी आत्मदाह की चेतावनी
यह भी पढ़ें- हथियार सप्लाई मामला: एमएलए तिलकराज बेहड़ ने लगाया आरोप, कहा- गफ्फार को पूर्व विधायक शुक्ला का संरक्षण