Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लाइसेंसी शस्त्रों की जांच का दायरा बढ़ा, ऊधम सिंह नगर से पंजाब तक खंगाली जा रही सप्लाई चेन

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 11:08 AM (GMT+05:30)

    ऊधम सिंह नगर में लाइसेंसी शस्त्रों की जांच अब पंजाब तक पहुंच गई है, जहां पुलिस हथियारों की खरीद-बिक्री और उनके दूसरे राज्यों तक पहुंचने की सप्लाई चेन ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर में लाइसेंसी शस्त्रों से जुड़े मामलों की जांच अब पंजाब तक पहुंच गई है।

    जिले को अक्सर “मिनी पंजाब” के नाम से जाना जाता है और यहां पंजाब समेत अन्य राज्यों के लोगों का लगातार आवागमन रहता है। इसी वजह से पुलिस और जांच एजेंसियां बाहरी राज्यों से जुड़े लाइसेंसी हथियारों के नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं।

    सामने आए ये इनपुट

    जांच में ऐसे इनपुट सामने आए हैं, जिनसे आशंका जताई जा रही है कि लाइसेंस के आधार पर खरीदे गए कुछ हथियार दूसरे राज्यों तक पहुंचाए गए। इसके बाद एजेंसियों ने हथियारों की खरीद-बिक्री, लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया और इसमें शामिल संभावित बिचौलियों की भूमिका की पड़ताल शुरू कर दी है।

    अधिकारियों के अनुसार जांच का मुख्य फोकस यह पता लगाना है कि लाइसेंसी शस्त्रों का इस्तेमाल तय नियमों के अनुसार हुआ या नहीं। इसके अलावा यह भी खंगाला जा रहा है कि हथियारों के इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग जुड़े हैं और क्या किसी स्तर पर नियमों का उल्लंघन किया गया।

    जांच एजेंसियां अब लाइसेंस जारी होने से लेकर हथियार खरीदे जाने और उनके आगे पहुंचने तक की पूरी प्रक्रिया की जानकारी जुटा रही हैं। पंजाब सहित अन्य राज्यों से जुड़े संभावित संपर्कों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- लखनऊ में लाइसेंसी शस्त्र साफ करने के दौरान चली गोली, बैंक के क्लर्क की मौत