विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुनाव के लिए लाई गई 173 पेटी शराब के साथ एक धरा

By BhanuEdited By:
Updated: Tue, 10 Jan 2017 06:30 AM (IST)

चुनाव में शराब के प्रयोग पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस भी सचेत हो गई है। पुलिस ने चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए लाई गई शराब के साथ एक को गिरफ्तार किया।

News Article Hero Image

काशीपुर, [जेएनएन] चुनाव में शराब के प्रयोग पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस भी सचेत हो गई है। पुलिस ने चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए लाई गई शराब के साथ एक को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आइटीआइ थाना क्षेत्र के लोहियापुल स्थित ढाबे के निकट एक कमरे में छापा मारा। यहां अंग्रेजी शराब की 173 पेटी बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक शराब चुनाव के मद्देनजर मतदाओं को बांटने के लिए लाई गई थी।

पढ़ें-लोहाघाट में तीन किलो चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

शराब रखने के आरोप में लोहियापुल निवासी अवतार सिंह पुत्र हरदयाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने बताया कि पकड़ी गई शराब की कीमत करीब नौ लाख है।

पढ़ें:-मुनि की रेती में चरस के साथ युवक को पुलिस ने धर दबोचा

पढ़ें:-उत्तरकाशी में चरस के साथ बीटेक के दो छात्र बंदी