विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर में घुसकर युवक ने किशोर से किया कुकर्म, गिरफ्तार

By Raksha PanthariEdited By:
Updated: Fri, 15 Mar 2019 03:06 PM (IST)

ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में घर में घुसकर एक युवक ने किशोर से कुकर्म किया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

घर में घुसकर युवक ने किशोर से किया कुकर्म, गिरफ्तार
घर में घुसकर युवक ने किशोर से किया कुकर्म, गिरफ्तार

रुद्रपुर, जेएनएन। सिडकुल क्षेत्र में किशोर से कुकर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने छतरपुर निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में सिडकुल क्षेत्र में एक किशोर से दुष्कर्म किया गया। पुलिस के मुताबिक घटना उस वक्त की है जब 15 साल का एक किशोर गुरुवार शाम को घर में अकेला था। इसी बीच छतरपुर निवासी एक युवक उसके घर पहुंच गया। 

आरोप है कि उसने किशोर से कुकर्म कर दिया। किशोर के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। यह देख आरोपित फरार हो गया। सूचना पर किशोर के परिजन घर पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। साथ ही शुक्रवार सुबह पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

यह भी पढ़ें: युवती को नशीला पदार्थ खिला किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्‍लैकमेल

यह भी पढ़ें: छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर किया था दुष्कर्म, आरोपित को लेकर थाने पहुंचे परिजन

यह भी पढ़ें: सत्संग में आई विदेशी युवती से दुष्कर्म, आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार