Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    काशीपुर में नगर कीर्तन जत्थे का स्वागत किया

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Tue, 28 Feb 2017 06:00 AM (IST)

    उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में बाबा गुरुदेव सिंह कुल्ली वालों के नेतृत्व में बाबा दर्शन सिंह कुल्ली वालों की याद में सिक्खों ने नगर कीर्तन निकाला। ...और पढ़ें

    काशीपुर में नगर कीर्तन जत्थे का स्वागत किया
    काशीपुर में नगर कीर्तन जत्थे का स्वागत किया
    काशीपुर, [जेएनएन]: बाबा गुरुदेव सिंह कुल्ली वालों के नेतृत्व में बाबा दर्शन सिंह कुल्ली वालों की याद में सिक्खों ने नगर कीर्तन निकाला। इस दौरान जत्थे का जगह-जगह स्वागत किया गया।
    बाबा दर्शन सिंह की याद में ग्राम अजीतपुर, बाजपुर से सिक्खों का एक जत्था नगर कीर्तन करते हुए निकला। विधायक हरभजन सिंह चीमा ने साथियों के साथ एमपी चौक पर जत्थे का स्वागत किया। सिक्खों का यह जत्था कीर्तन करते हुए हर वर्ष काशीपुर, कुंडा व जसपुर से  पतरामपुर जाकर समाप्त होता है। 
    इस दौरान सिक्ख समुदाय के लोग जत्थे का जगह-जगह स्वागत करते हैं। स्वागत करने वालों में मेयर उषा चौधरी, जगदीश सिंह कोली, जगपाल सिंह चड्ढा, गुरविंद सिंह चंडौक, जतिंदर छावड़ा आदि थे