Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    India-Pakistan Border पर बढ़ा तनाव, पंजाब से उत्तराखंड अपने रिश्तेदारों के घर पहुंच रहे लोग

    Updated: Thu, 08 May 2025 08:22 PM (IST)

    India-Pakistan Border Tension भारत और पाकिस्तान के सीमा पर तनाव के चलते पंजाब के सीमावर्ती इलाकों से लोग उत्तराखंड में अपने रिश्तेदारों के घर पहुंच रह ...और पढ़ें

    India-Pakistan Border Tension: पंजाब के बार्डर इलाकों से निकलकर उत्तराखंड में अपने रिश्तेदारों के घर पहुंच रहे लोग. Jagran Graphics
    India-Pakistan Border Tension: पंजाब के बार्डर इलाकों से निकलकर उत्तराखंड में अपने रिश्तेदारों के घर पहुंच रहे लोग. Jagran Graphics

    HighLights

    1. करीब आधा दर्जन परिवार पंजाब के सीमवर्ती क्षेत्र से पहुंचे उत्‍तराखंड
    2. काशीपुर, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, फाजिल्का, फिरोजपुर में रिश्तेदारियां

    जागरण संवाददाता, काशीपुर। India-Pakistan Border Tension: भारत और पाकिस्तान के मध्य एलओसी पर चल रहे तनावपूर्ण माहौल का असर पंजाब बार्डर एरिया पर भी पड़ रहा है। पंजाब के अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, फाजिल्का और फिरोजपुर क्षेत्र में रहने वाले लोगों की रिश्तेदारी काशीपुर में भी है।

    गुरुवार को बार्डर एरिया में रहने वाले लोग महफूज जगह की तलाश में अपने रिश्तेदारों के यहां काशीपुर भी पहुंचे रहे हैं। काशीपुर के कुंडेश्वरी व बाजपुर से सटे क्षेत्र के लोगों के रिश्तेदार पंजाब के बार्डर एरिया में रहते हैं। अब युद्ध जैसे हालात को लेकर काशीपुर में भी रिश्तेदार परेशान हैं।

    यह भी पढ़ें - ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ी चारधाम की सुरक्षा, केदारनाथ में ITBP तैनात; पुलिस व पैरामिलेट्री के जवान भी मुस्तैद

    पाकिस्‍तान से हजारों परिवार पहुंचे थे भारत

    बंटवारे के समय हजारों की संख्या में लोग पाकिस्तान क्षेत्र से निकलकर पंजाब पहुंचे थे। बाद में वे काशीपुर में खेती व रोजागर कर यहां बस गए। आज के दौर में भी हजारों ऐसे परिवार हैं, जिनके रिश्तेदार पंजाब में रहते हैं। पाकिस्तान में भारत के पलटवार करने के बाद बीते दिनों पाकिस्तान के तरफ से जम्मू कश्मीर व पंजाब की सीमाओं पर फायरिंग व बमबारी की घटनाएं हुई हैं।

    गांव छोड़ने को लेकर नहीं हुआ है आदेश

    ग्रामीणों की मानें, तो अभी सरकार की तरफ से गांव खाली कराए जाने का कोई आदेश नहीं आया है, लेकिन लोग खुद एहतियात के तौर सुरक्षित ठिकानों की तलाश में निकल रहे हैं। युद्ध की संभावनाओं को लेकर लोग डरे हुए हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - अब बस्ते के भार में नहीं खोएगा बचपन, कक्षा एक और 12वीं तक इतने किलो से ज्‍यादा नहीं होगा बैग का वजन

    सुविधा के अनुसार मूवमेंट किया जा सकता है, जो भी मदद प्रशासन की तरफ से जरूरी होगी उसे मुहैया कराया जाएगा। - अभय प्रताप सिंह, एसडीएम काशीपुर