विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गर्भवती महिला की मौत पर परिजनों ने की अस्पताल में तोड़फोड़

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 20 Oct 2017 01:51 PM (IST)Updated: Fri, 20 Oct 2017 08:58 PM (IST)

एक निजी अस्पताल में भर्ती गर्भवती की मौत के बाद परिजन आग बबूला हो गए। उन्होंने अस्पताल में तोड़फोड़ कर डाली। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत किया।

गर्भवती महिला की मौत पर परिजनों ने की अस्पताल में तोड़फोड़
गर्भवती महिला की मौत पर परिजनों ने की अस्पताल में तोड़फोड़

काशीपुर, [जेएनएन]: डॉक्टर लाइन स्थित एक अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की। उन्होंने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। सूचना पर मौके पर मामला शांत कराने पुलिस पहुंची।

मोहल्ला काजीबाग निवासी 22 वर्षीय जीनत पत्नी इस्लाम के पेट में गुरुवार को दर्द की शिकायत हुई। इस्लाम ने पत्नी को रामनगर रोड स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने महिला चिकित्सक न होने की बात कहकर भर्ती करने से मना कर दिया। 

इस्लाम ने डॉक्टर लाइन स्थित मेहरोत्रा नर्सिंग होम में उसी दिन शाम को भर्ती कराया। महिला की आज सुबह करीब 11 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। इस पर परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ की। 

सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजन इस मांग पर अड़ गए कि जब तक डॉक्टर मौके पर नहीं आएंगे तब तक यहां से महिला का शव नहीं ले जाएंगे। पुलिस के समझाने के बाद ही परिजन शांत हुए। 

यह भी पढ़ें: गर्भवती की मौत पर अस्पताल में चार दिन बाद परिजनों ने काटा हंगामा

यह भी पढ़ें: नवजात की मौत मामले की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू

यह भी पढ़ें: अस्पताल के टॉयलेट में मिला नवजात का शव, हड़कंप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।