विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड के रुद्रपुर में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

By Virendra BhandariEdited By: Nirmala Bohra
Published: Sun, 26 Jul 2026 03:31 PM (IST)

उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस गंभीर घटना की जांच शुरू कर दी है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। उत्तराखंड के रुद्रपुर में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में जुट गई है।

सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत युवती के साथ शनिवार रात कथित तौर पर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद तीन आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

सिडकुल क्षेत्र की एक कंपनी में कार्यरत युवती शनिवार रात अपनी सहेली और दो युवकों के साथ भूरारानी रोड पर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया और जबरन दोनों युवकों व दोनों युवतियों को उनकी ही बाइक पर बैठाकर गदरपुर की ओर ले जाने लगे।

चलती बाइक से कूदकर बच निकले एक युवक-युवती

बताया गया कि रास्ते में एक युवक और एक युवती चलती बाइक से कूदकर किसी तरह बच निकले। जबकि दूसरे युवक और युवती को आरोपित अपने साथ गदरपुर क्षेत्र की ओर ले गए। वहां आरोपितों ने युवक को रास्ते में उतार दिया, जबकि युवती को अपने साथ ले गए।

पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद तीनों आरोपितों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। रविवार सुबह आरोपित उसे मेट्रोपोलिस अंडरपास के पास छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता से घटना की जानकारी लेने के बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस ने आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है।