विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इनकम टैक्स और ईडी के निशाने पर उत्तराखंड के कारोबारी और डॉक्टर की बिजनेस डील, 48 घंटे तक चली जांच

Published: Thu, 15 Oct 2026 10:48 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 15 Oct 2026 10:49 AM (GMT+05:30)

रुद्रपुर में कारोबारी रोहिताश बत्रा और डॉ. दीपक छाबड़ा के आवास पर आयकर विभाग और ईडी की टीम ने 48 ...और पढ़ें

बत्रा कालोनी में इनकम टैक्स की कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम।

बत्रा कालोनी में इनकम टैक्स की कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। रुद्रपुर से सटी उत्तर प्रदेश की बत्रा कालोनी में कारोबारी रोहिताश बत्रा और डा. दीपक छाबड़ा के आवास पर करीब 48 घंटे तक जांच के बाद आयकर विभाग की टीम बुधवार सुबह लौट गई। सोमवार को शुरू हुई इस कार्रवाई के दौरान कई अहम दस्तावेज और बिजनेस डील से जुड़े कागजात ले जाने की चर्चा है।

रुद्रपुर के कारोबारी और डाक्टर के घर पर सोमवार सुबह इनकम टैक्स की टीम पहुंची और जांच शुरू की। करीब 48 घंटे जांच के बाद आयकर विभाग की टीम बुधवार सुबह लौट गई। चर्चा है कि आयकर विभाग के साथ प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) की टीम भी शामिल थी। सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग की टीम ने दोनों जगहों से कई अहम दस्तावेज कब्जे में लिए हैं।

कब्जे में लिए बिजनेस डील से संबंधित दस्तावेज

वहीं बिजनेस डील से संबंधित दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं। पूरी कार्यवाही को कुछ समय पूर्व रुद्रपुर के मेडिसिटी अस्पताल को पार्क ग्रुप के अधिग्रहण करने से जोड़ा जा रहा है। अधिग्रहण के बाद इस डील को कराने वाली थर्ड पार्टी से लेनदेन को लेकर कोई विवाद उठा था। मामला क़ानूनी नोटिस तक भी गया था। इसके बाद भी कोई बीच का रास्ता नहीं निकला।

सूत्रों के मुताबिक, यही मामला बाद में आयकर विभाग और ईडी तक पहुंचा था। चर्चा है कि मेडिसिटी अस्पताल के संचालन के दौरान सरकारी योजनाओं के तहत बीमा को लेकर गड़बड़ियों के आरोप लगाते हुए शिकायत ईडी तक पहुंची थी। इसको लेकर ईडी ने भी जांच की है।

छापे के दौरान नगदी, ज्वेलरी आदि जब्त करने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सूत्रों के अनुसार, जो सामान और दस्तावेज टीम ने कब्जे में लिए हैं उनकी पूरी सूची पर हस्ताक्षर कर रिसीविंग दी गई है। वहीं आयकर विभाग की टीम के जाने के बाद दोनों के घरों में शुभचिंतकों और नाते रिश्तेदारों का आने का सिलसिला शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के रुद्रपुर में 40 घंटे तक चला इनकम टैक्स का एक्शन, लखनऊ-कानपुर के अफसरों के साथ ईडी की टीम भी पहुंची

यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ी Ramayana की रिलीज से पहले प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा पर इनकम टैक्स का एक्शन, ऑफिस में पड़ा छापा!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।