उत्तराखंड के रुद्रपुर में थूकने के बाद दूध बांटने वाला मुस्लिम दूधिया गिरफ्तार, CCTV में कैद हुई थी हरकत
रुद्रपुर में दूध बांटने से पहले थूकने के आरोप में मुस्लिम दूधिया शाहिद अली गिरफ्तार। सीसीटीवी में कैद हुई इस ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
मुस्लिम दूधिया शाहिद अली रुद्रपुर में गिरफ्तार।
दूध बांटने से पहले थूकने के आरोप में गिरफ्तारी।
सीसीटीवी फुटेज से हरकत का खुलासा हुआ।
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)। थूकने के बाद घरों में दूध बांटने वाले मुस्लिम दूधिये शाहिद अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है। वार्ड नंबर 35 रविंद्र नगर में मुस्लिम युवक लंबे समय से दूध बांटने आ रहा था। बुधवार दोपहर वह दूध के केन (डोल) को अपने मुंह के पास लेकर आया और फिर वह दूध बांटने चला गया।
लोगों ने उस पर थूकने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरु कर दिया था। लोगों की भीड़ जमा हो गई तो सूचना पर पुलिस पहुंची और दूधिए को अपने साथ ले गई। बाद में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता जोगेंद्र सिंह ने आवास विकास चौकी में तहरीर देकर प्राथमिकी पंजीकृत करने की मांग की।
इधर, चौकी में हुई पूछताछ में उसने अपना नाम सितौर खजूरिया रामपुर(उप्र) निवासी शाहिद अली बताया। आवास विकास चौकी प्रभारी प्रकाश चंद्र ने बताया कि शाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को आरोपित की थूकने की हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई थी।
