विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुद्रपुर में पॉलिटेक्निक प्रधानाचार्य पर छात्राओं से अभद्रता का आरोप, रुद्रपुर में छात्रों का हंगामा

Published: Sat, 21 Mar 2026 08:02 AM (IST)

रुद्रपुर में पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य पर दो छात्राओं से अभद्रता का आरोप लगा है। छात्रों ने इंदिरा चौक से कोतवाली तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।

पीड़ित छात्रा ने सौंपी तहरीर. Jagran

पीड़ित छात्रा ने सौंपी तहरीर. Jagran

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। पालिटेक्निक कालेज के प्रधानाचार्य पर दो छात्राओं से अभद्रता से भड़के छात्रों ने इंदिरा चौक से कोतवाली तक जुलूस निकालकर हंगामा काटा। उनका कहना था कि जब तक आरोपित प्रधानाचार्य को निलंबित नहीं किया जाता और छात्राओं से माफी नहीं मांगी जाती, वह कोतवाली में ही डटे रहेंगे। पुलिस ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। बाद में पीड़ित छात्रा ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच में जुट गई है।

शुक्रवार शाम को काशीपुर हाइवे स्थित एक पालिटेक्निक कालेज के छात्र-छात्राएं सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष रजत बिष्ट की अगुवाई में इंदिरा चौक पर एकत्र हुए। जहां से छात्र और छात्राएं जुलूस के रूप में कोतवाली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन कर धरना दिया। उनका कहना था कि पालिटेक्निक कालेज में दूर-दराज से आकर छात्र-छात्राएं टेक्निकल कोर्स करते हैं। यहां पढ़ने वाली आटोमोबाइल की छात्रा की परीक्षा में दो विषय में बैक आई थी। जिसे बाद शुक्रवार को वह फार्म भरने गई थी।

जब वह कक्षा में आई तो प्रधानाचार्य ने उसके साथ ही दो अन्य छात्राओं को अपने कार्यालय में बुलाया। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने एक छात्रा को थप्पड़ मारा, जबकि दूसरी छात्रा की टाई पकड़कर उसे खींचा गया। इस पर एसएसआइ केसी आर्या और अनिल जोशी ने छात्र-छात्राओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। उनका कहना था कि जब तक आरोपित प्रधानाचार्य को निलंबित नहीं किया जाता है और वह कोतवाली में आकर माफी नहीं मांगेंगे, वह कोतवाली में ही डटे रहेंगे।

सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि छात्र-छात्राओं को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। छात्रा की ओर से तहरीर दी जा रही है। जिसके बाद जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।