Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    युवक से संग भागी बहन तो भाई ने फूंक डाला प्रेमी का आशियाना

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Fri, 18 Nov 2016 12:05 AM (IST)

    उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में युवती के भगा ले जाने के बाद युवक के लौटने पर पंचायत हो रही थी तभी युवती के भाई ने आरोपी के घर में आग लगा दी। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रुद्रपुर, [जेएनएन]: एक युवक मोहल्ले की ही एक युवती को भगा ले गया, लेकिन कुछ दिन बाद वह वापस भी आ गए। देर शाम जब पंचायत बैठी तो किसी बात से खफा युवती के भाई ने युवक के घर में आग लगा दी। जिससे करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया। मामले की तहरीर पुलिस को दी है।



    कुछ समय पहले भूरारानी के रहने वाले राजेंद्र साहनी का भाई मोहल्ले की ही एक युवती को भगा ले गया था। इस पर पूरे परिवार के लोगों ने काफी जगह तलाश भी किया था, लेकिन दोनों कहीं नहीं मिले। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई, लेकिन कुछ ही दिनों में दोनों घर लौट आए। देर रात इस मामले में पंचायत बैठी थी। जिसमें लड़की के भाई से कुछ पूछताछ की जा रही थी। इस दौरान लड़का किसी बात को लेकर खफा हो गया और वहां से चला गया।

    पढ़ें:-आग से राख हो गए बेटी की शादी के लिए बनाए गहने

    कुछ देर बाद उसने युवक के घर में तेल छिड़ककर आग लगा दी। आग फैलने से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। जिसने भी सुना वह सीधे घर की दौड़ गया। इस बीच किसी ने दमकल कर्मचारी व पुलिस को फोन कर दिया।

    पढ़ें:-चलते ट्रैवलर में लगी आग, बाल-बाल बचे पर्यटक

    मौके पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं पर पहुंची पुलिस ने भी जायजा लिया। इस दौरान राजेंद्र ने बताया कि उसके घर का करीब डेढ़ लाख का माल जलकर खाक हो गया। युवती का भाई अभी फरार है।

    खबरें और भी

    पढ़ें:-सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, सामान राख