Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, पुलिस से कार्रवाई की मांग

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Sat, 10 Dec 2016 07:05 AM (IST)

    उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर क्षेत्र में एक युवती ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रुद्रपुर, [जेएनएन]: नानकमत्ता निवासी युवती ने पड़ोस के युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। उसने अपर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

    गुरुवार दोपहर नानकमत्ता की युवती ने एएसपी से मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई। उसने कहा उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसको झांसे में लेकर शादी का भरोसा दिला उसकी अस्मत से खिलवाड़ किया। अब वह शादी से आनाकानी कर रहा है।

    पढ़ें:-पत्नी और ससुर पर चाकू से हमले के बाद युवक ने खुद को मारी गोली
    उसने नानकमत्ता पुलिस से इसकी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गईं। जिस पर वह मजबूर होकर यहां आई है। उसने कहा युवक के शादी न करने पर उसके सामने आत्महत्या के सिवा कोई विकल्प नहीं रह जाएगा।

    पढ़ें:-साहब! मुझे मेरे पति से बचाओ, शराब पीकर करता है मारपीट