Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यूपी के सपा विधायक प्रेम प्रकाश सिंह ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, भेजा जेल

    By gaurav kalaEdited By:
    Updated: Thu, 22 Sep 2016 02:00 AM (GMT+05:30)

    यूपी के देवरिया जिले के बरहज से सपा विधायक प्रेम प्रकाश सिंह ने उत्‍तराखंड के उधमसिंह नगर स्थित रुद्रपुर कोर्ट मे आत्मसमर्पण कर दिया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    उधमसिंह नगर, [जेएनएन]: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उत्तराखंड निवासी राम अवध सिंह को आवंटित भूमि पर कब्जा करने के आरोप में यूपी के देवरिया जिले के बरहज से सपा विधायक प्रेम प्रकाश सिंह ने मंगलवार को उत्तराखंड के उधमसिंह नगर स्थित रुद्रपुर कोर्ट मे आत्मसमर्पण कर दिया।

    प्रेम प्रकाश सिंह ने जमानत की अर्जी दाखिल नहीं की है। ऐसे में उनका जेल जाना तय माना जा रहा है। कोर्ट ने इस मामले में पिछले माह ही विधायक की पत्नी, बहू और बेटे को जेल भेजा था। इस मामले मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की बेटी ने केस दर्ज कराया था।

    पढ़ें: उत्तराखंड: शिक्षा मित्रों के मामले में सुनवाई 23 सितंबर को

    प्रेम प्रकाश के अलावा कोर्ट में अन्य दो गवाह नवनाथ व प्रेम नारायण ने भी समर्पण किया। सिर्फ नवनाथ ने कोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल की है। न्यायालय ने उनकी जमानत याचिका नामंजूर करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

    पढ़ें: हाई कोर्ट: काम पर लौटें शिक्षक, वरना बर्खास्त करे उत्तराखंड सरकार

    खबरें और भी