Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Udhamsingh Nagar: पूर्णागिरि जा रहे श्रद्धालुओं पर मस्जिद की तरफ से पथराव, जामा मस्जिद कमेटी के लोगों से पूछताछ, अलर्ट पर पुलिस

    Updated: Sat, 30 Mar 2024 10:08 PM (GMT+05:30)

    Udhamsingh Nagar News In Hindi श्रद्धालुओं के जत्थे में बुजुर्ग बच्चे और महिलाएं शामिल थीं। पथराव में एक श्रद्धालु को चोट लगी है। स्थानीय स्तर पर उसका ...और पढ़ें

    उत्तराखंड में पूर्णागिरि जा रहे श्रद्धालुओं पर मस्जिद की तरफ से पथराव। सांकेतिक तस्वीर।
    उत्तराखंड में पूर्णागिरि जा रहे श्रद्धालुओं पर मस्जिद की तरफ से पथराव। सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर पहचान करने में जुटी
    2. पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस किया है दर्ज

    जागरण संवाददाता, ऊधम सिंह नगर।: पूर्णागिरि धाम जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थे पर मस्जिद की तरफ से पथराव होने से भगदड़ मच गई। घटना में एक महिला श्रद्धालु चोटिल हुई है। पथराव करने वाले मस्जिद की ओर ही फरार हो गए।

    घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए अलर्ट हो गई। बजरंग दल के नेता की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित चिह्नित किए जा रहे हैं। जामा मस्जिद कमेटी के लोगों से भी पूछताछ की गई है। पुलिस ने शांति की अपील की है।

    इधर, हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने एसडीएम का घेराव करते हुए आरोपितों पर सख्त कार्रवाई व धार्मिक स्थल बंद करने की मांग उठाई है।

    पथराव की घटना से मची खलबली

    इन दिनों पूर्णागिरि मेला चल रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जत्थे मंदिर जा रहे हैं। पथराव की घटना शुक्रवार की है। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्थित तिलहर रुजवारी गांव से 27 मार्च को श्रद्धालुओं का जत्था पूर्णागिरि के लिए निकला था। खटीमा के रास्ते भक्त माता के जयकारे लगाते हुए बढ़ रहे था। पैदल जत्थे में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। इस दौरान रात करीब आठ बजे टनकपुर रोड पर मस्जिद की ओर से जत्थे पर पथराव कर दिया गया। इसके बाद आरोपित भाग निकले।

    ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election: हेमा मालिनी के सामने मायावती ने खेला अब जाट कार्ड, नामांकन से ऐन पहले बदला बसपा ने मथुरा से प्रत्याशी

    जत्थे में शामिल गीता देवी घायल पथराव में हो गईं। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। श्रद्धालुओं ने कुछ देर के लिए मार्ग भी बाधित कर दिया। पुलिस ने तब किसी तरह से लोगों को शांत कराया और चोटिल महिला का निजी अस्पताल में उपचार करवाया।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः UP Politics: रामपुर-मुरादाबाद के बाद अब बागपत में सपा प्रत्याशी को लेकर घमासान, ब्राह्मणों ने किया पूर्व विधायक का स्वागत

    शनिवार को फिर वायरल हुआ वीडियो

    शनिवार को वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। बजरंग दल के हिमांशु कन्याल ने पुलिस को तहरीर दे कुछ लोगों पर सौहार्द बिगाड़ने का का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से यह स्पष्ट होता है कि उक्त घटना साजिश के तहत की गई है। इसलिए दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

    एसएसआइ अशोक कुमार ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपित चिह्नित किए जा रहे हैं। इधर, एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट ने भी आरोपितों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।