Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बाजपुर में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मारपीट मामला, पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज

    Updated: Sun, 15 Jun 2025 03:49 PM (GMT+05:30)

    बाजपुर में छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रवीन कंबोज पर अज्ञात लोगों ने हमला किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रवीन ने अपनी बहनों और उन ...और पढ़ें

    पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कह रही है। प्रतीकात्‍मक
    पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कह रही है। प्रतीकात्‍मक

    HighLights

    1. छात्र नेता प्रवीन कंबोज पर हमला
    2. अज्ञात हमलावरों पर मामला दर्ज
    3. पंजाब के शूटर संदिग्ध बताए जा रहे

    संवाद सहयोगी, जागरण बाजपुर । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रवीन कंबोज पुत्र अशोक कुमार के साथ हुई मारपीट मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर पांच नामजद व अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है।

    वार्ड नंबर-13 चित्रा स्कूल के पीछे बाजपुर निवासी प्रवीन कंबोज ने पुलिस को बताया कि वह राजकीय महाविद्यालय बाजपुर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रहे हैं और शिक्षित व कानून पसंद व्यक्ति हैं। अपने परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है।

    आरोप है कि उनकी सगी बहनें सुनीता रानी पत्नी सूरज हाल निवासी ग्राम रहमतुल्ला भव्वानगला थाना केलाखेड़ा तथा दूसरी बहन अनीता पत्नी विनित निवासी मुड़िया पिस्तौर बाजपुर रंजिश रखे हुए हैं एवं हत्या करवाकर पारिवारिक व पुश्तैनी संपत्ति हड़पना चाहती हैं। इस आपराधिक षडयंत्र में बहनों को माता सुमित्रा देवी का संरक्षण प्राप्त है।

    दोनों बहनें सुनीता, अनीता तथा जीजा सूरज व विनित पहले भी कई बार हत्या करवाकर पैतृक संपत्ति पर कब्जा करने की धमकी दे चुके हैं। पारिवारिक मामला होने एवं लोगों के समझाने पर पहले कोई तहरीर नहीं दी गई। आरोप है कि पुश्तैनी संपत्ति हड़प करने के लिए बहनों ने पारिवारिक संपत्ति पर निर्माण करना भी शुरू कर दिया है।

    खबरें और भी

    आरोप है कि 12 जून की सायं साढ़े सात बजे बेरिया रोड स्थित अपनी पत्नी राजकुमारी के सिसले फैशन बुटिक के सामने चार अज्ञात लोगों ने घेर लिया और यह कहते हुए कि हमें माता सुमित्रा देवी, दोनों बहनों सुनीता, अनीता तथा जीजा सूरज व विनित ने हत्या की सुपारी दी है।

    इतना कहकर आरोपितों ने जानलेवा हमला कर दिया जिसमें सिर व शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। अपनी जान बचाने के लिए सिसले फैशन बुटिक में जा घुसा, तो हमलावर भी पीछे आ गए और दुकान के शीशे तोड़ दिए तथा पत्नी का बैग जिसमें मोबाइल, क्रेडिट कार्ड व दुकान पर की गई बिक्री के कुछ नकद रुपये लूट लिए। इसी बीच शेर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों को एकत्र होता देख हमलावर जान से मारने की धमकी दी और पंजाब नंबर की सफेद रंग की स्विफ्ट कार से भाग गए।

    वहीं पुलिस ने तहरीर में नामजद सुनीता, अनीता, सूर, विनित, सुमित्रा व अज्ञात के विरुद्ध धारा 109(1), 3(5), 304, 324(6), 351(3) बीएनएस के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। वहीं इस मामले में पुलिस चार संदिग्धों से पूछताछ कर रही है, जोकि पंजाब के शूटर बताए जा रहे हैं।

    सीओ विभव सैनी ने जल्द मामले का पर्दाफाश करने की बात कही है।