विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बड़े ही प्यार से व्यापारियों से लूट लिए 35 हजार, फिर फरार

By BhanuEdited By:
Published: Sun, 13 Aug 2017 05:12 PM (IST)Updated: Sun, 13 Aug 2017 07:53 PM (IST)

उधमसिंहनगर जिले के काशीपुर में व्यापारियों से पैंतीस हजार की लूट की घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस ने ...और पढ़ें

बड़े ही प्यार से व्यापारियों से लूट लिए 35 हजार, फिर फरार
बड़े ही प्यार से व्यापारियों से लूट लिए 35 हजार, फिर फरार

काशीपुर, [जेएनएन]: उधमसिंहनगर जिले के काशीपुर में पैंतीस हजार की लूट की एक घटना सामने आर्इ है। बैलजूडी मोड़ पर तीन युवकों ने व्यापारियों के वाहन को रोककर उनसे 35 हजार रुपये लूट लिए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की और तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया। 

काशीपुर में ग्राम सरवरखेड़ा निवासी मोहम्मद यूनुस और दानिश अहमद फल बेचने का काम करते हैं। दोनों ने शनिवार की रात काशीपुर स्थित नवीन मंडी के आढ़ती मोहम्मद यामीन से 37 हजार रुपये और सकलानी फ्रूट्स कंपनी से 35 हजार रुपये उधार लिए। व्यापारियों ने 37 हजार में से दो हजार खर्चे के लिए निकालकर बाकी के 35 हजार पिकअप वाहन की डिग्गी में रख दिए। साथ ही उन्होंने कंपनी से मिले 35 हजार रुपयों को अपने पास रख लिया। 

इसके बाद दोनों पिकअप वाहन से उसी रात करीब एक बजे कुंडा क्षेत्र के अहमदनगर स्थित एक गोदाम से फल खरीदने के लिए जाने लगे। इसी दौरान बैलजूडी मोड के खड़े तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। इस बीच पास ही खड़े युवकों ने वाहन से चाबी निकाल ली और डिग्गी में रखे 35 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। 

घटना के तुरंत बाद व्यापारी यूनुस ने अपने भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसपर यूसुफ ने मंडी पुलिस चौकी को घटना की सूचना दी। लूट की खबर की सूचना मिलते ही कुंडा पुलिस ने जगह-जगह नाकेबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस ने रेलवे स्टेशन से संदिग्ध तीन युवकों को हिरासत में ले लिया, जिनसे पूछताछ जारी है। 

यह भी पढ़ें: नेपाल में नोट बदलने के नाम पर कमीशन का दिया झांसा, ले उड़ा 35 हजार

यह भी पढ़ें: गारमेंट व्यवसायी को चकमा देकर नोटों से भरा बैग ले उड़े बदमाश

यह भी पढ़ें: हरिद्वार में स्पेनिश नागरिक से मोबाइल और आठ हजार रुपये ठगे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।