विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भूकंप के झटके से छप्पर में लगी आग, दो मवेशी मरे

By BhanuEdited By:
Updated: Wed, 08 Feb 2017 07:00 AM (IST)

जसपुर क्षेत्र में भूकंप के झटके के दौरान एक छप्पर में आग लग गई। इससे एक बछिया व बछड़ा झुलस कर मर गए, जबकि दो गाय भी झुलसी। आग लगने का कारण बिजली की तारों से चिंगारी निकलना है।

भूकंप के झटके से छप्पर में लगी आग, दो मवेशी मरे
भूकंप के झटके से छप्पर में लगी आग, दो मवेशी मरे

काशीपुर, उधमसिंह नगर [जेएनएन]: जसपुर क्षेत्र के ग्राम भरतपुर में भूकंप के झटके के दौरान एक छप्पर में आग लग गई। इससे एक बछिया व बछड़ा झुलस कर मर गए, जबकि दो गाय भी झुलस गई।

सूचना पर पशु चिकित्साधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जख्मी गायों का इलाज किया। ग्रामीणों के मुताबिक गत रात करीब 10 बजकर 35 मिनट पर भूकंप के झटके के दौरान ग्राम भरतपुर निवासी विनोद कुमार के छप्पर के ऊपर से गुजर रहे विद्युत तार के खम्भे में जुड़े केबलों से चिंगारियां निकलने लगीं।

यह भी पढ़ें: शॉर्ट सर्किट से दो मकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान

चिंगारी छप्पर पर गिरने से आग लग गई। इससे छप्पर के एक हिस्से में बंधी दो गाय, एक डेढ़ साल की बछिया व एक दो साल का बछड़ा झूलस गया। झुलसने से बछिया व बछड़ा मर गए।

यह भी पढ़ें: बागनाथ मंदिर के भंडार कक्ष में लगी आग, अफरा-तफरी

यह भी पढ़ें: आग लगने से दुकान में छह लाख का सामान राख

यह भी पढ़ें: हरिद्वार के टिहरी हाउस की दुकानों में लगी आग, अफरा-तफरी