यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गर्लफ्रेंड की बेइज्जती का बदला लेने को कर दी युवक की हत्या
गर्लफ्रेंड की बेइज्जती से युवक इतना भड़क गया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर एक शख्स की हत्या कर दी। ...और पढ़ें

रुद्रपुर, [जेएनएन]: थर्टी फर्स्ट की रात रुद्रपुर में युवक की हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने दो तमंचे बरामद कर लिए। हत्या महिला मित्र के सामने हुई बेइज्जती का बदला लेने के लिए किया था।
बताते चले कि 31 दिसम्बर की रात दो गुटों में संघर्ष हो गया था। जिसमें बलजीत नाम के युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गईं थी। पुलिस ने योगेश चंद उर्फ बंटी, मनप्रीत रंधावा उर्फ लक्की व नितांत बावा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
यह भी पढ़ें: मरने से पहले पापा फोन पर बोले थे; 'कोई मुझे मारना चाहता है'
बीती रात्रि पुलिस ने बंटी व लकी को दिनेशपुर मोड़ पर दबोच लिया। एसएसपी सेंथिल अब्यूदेई केएस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया दोनों की निशानदेही पर संजय वन के पास से 315 बोर के दो तमंचे भी बरामद कर लिए।
यह भी पढ़ें: अल्मोड़ा में बहुचर्चित संजय हत्याकांड का खुलासा, दोस्तों ने मारी थी गोली
हत्या तीनो आरोपियों द्वारा मिल कर की गयी थी। हत्या नितांत की गर्लफ्रेंड के जन्मदिन के दौरान बलजीत से लड़ाई हो गयी थी। जिसके चलते बेइज्जती का बदला लेने के लिए बलजीत की हत्या कर दी।