Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चौथी शादी को तैयार Uttarakhand Police के इंस्पेक्टर साहब! पत्‍नी ने लगाए संगीन आरोप; सीएम से की शिकायत

    Updated: Sun, 11 May 2025 05:43 PM (IST)

    Uttarakhand Crime रुद्रपुर में एक महिला ने अपने पुलिस इंस्पेक्टर पति पर चौथा विवाह करने और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री से शिकायत ...और पढ़ें

    Uttarakhand Crime: इंस्पेक्टर पति पर चौथा विवाह करने का आरोप, जताया जान-माल का खतरे का अंदेशा. Concept Photo
    Uttarakhand Crime: इंस्पेक्टर पति पर चौथा विवाह करने का आरोप, जताया जान-माल का खतरे का अंदेशा. Concept Photo

    HighLights

    1. इंस्पेक्टर पर चौथा विवाह, उत्पीड़न का आरोप
    2. मुख्यमंत्री के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

    जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। Uttarakhand Crime: ओमेक्स रिवेरा निवासी महिला ने अपने इंस्पेक्टर पति पर चौथा विवाह कर उसे डरा धमकाकर छुटकारा पाने का आरोप लगाया है। यही नहीं सास पर भी उत्पीड़न का आरोप लगा है। इसकी शिकायत पीड़िता ने मुख्यमंत्री से की। जिसके बाद मुख्यमंत्री के आदेश के बाद इंस्पेक्टर पति और सास पर पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

    ओमेक्स रिवेरा कालोनी निवासी वैजयंती चंद ने मुख्यमंत्री को सौंपे शिकायती पत्र में कहा था कि उसका विवाह 18 फरवरी 2019 को उत्तराखंड पुलिस में निरीक्षक पद पर तैनात और हनुमान गली रूड़की हरिद्वार निवासी आशुतोष कुमार सिंह पुत्र बिशन लाल के साथ मथुरा में हुआ था। विवाह में उसके मायके वालों ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था।

    दूसरी शादी के बारे में नहीं बताया

    विवाह के समय उसके पति आशुतोष कुमार सिंह ने अपनी पहली पत्नी से तलाक हो जाने की सूचना दी थी लेकिन मुजफ्फरनगर निवासी पूनम रानी से दूसरा विवाह होने और तलाक नहीं होने की कोई जानकारी नहीं दी थी। शादी के बाद उनकी दो पुत्रियां हुई। दूसरी बार पुत्री पैदा होने पर उसकी सास शकुंतला देवी के ताने बढ़ गए।

    यह भी पढ़ें - Ceasefire: युद्ध-विराम के बाद उत्‍तराखंड पर्यटन स्थलों में रौनक लौटने की जगी उम्मीद, कारोबारियों के खिले चेहरे

    साथ ही कहने लगी कि उसका पुत्र आशुतोष कुमार सिंह इंसपेक्टर है और उत्तर प्रदेश में शादी करने पर उन्हें 50 लाख रुपये दहेज मिलता। यही नही उसका पति भी दूसरी बेटी होने के बाद बदल गया। इस बीच उसके पति का ट्रांसफर आईटीआई काशीपुर में हो गया। इस दौरान उसके पति ने कहा कि उनका एक फ्लैट देहरादून में है वह वहां जाकर रह लें। अवकाश लेकर वह देहरादून आते रहेगा, लेकिन वह कभी भी नहीं आए।

    खबरें और भी

    एक दिन उसकी पति से फोन पर बात हो रही थी तो उसके दूसरे फोन पर काल आ गई। इस पर उसके पति आशुतोष कुमार सिंह ने उसका फोन काटे बगैर ही दूसरे फोन पर बात करने लगी। इस दौरान वह बार बार एक युवती का नाम लेकर बहुत अश्लील बातें कर रहे थे। जिसके बाद उसे अपने पति पर शक होने लगा। बाद में उसने जानकारी जुटाई तो पता चला कि युवती कांस्टेबल है और पुलिस आफिस में तैनात है।

    पति युवती कांस्टेबल से कर रहा था अश्‍लील बातें

    उसका पति भी पुलिस में है और वह पिथौरागढ़ में पोस्टिंग है। इस पर उसने महिला पुलिस कर्मी के पति से संपर्क कर जानकारी दी। इसका पता जब उसके पति आशुतोष कुमार सिंह को हुई तो उसने लड़ाई झगड़ा करना शुरू कर दिया, साथ ही खर्च देना भी बंद कर दिया।

    आरोप है कि साल 2022 को बिना पति को बताए ही वह बच्चों को लेकर आईटीआई आ गई। जहां पति ने उसे और बच्चों को आईटीआई गौतमी होटल में रखा था। शाम को उसका पति होटल के कमरे में आया और लड़ाई-झगडा करने लगा। जबरन उससे अपाकृतिक संबंध कायम करते उसे अपने नाजायज संबंधों के बारे में बताते रहे।

    इसी बीच उसे पति की दूसरी शादी पूनम रानी से की है का भी पता चला। जिससे पति की एक बेटी भी है। पति ने उस पत्नी व बच्चे को भी छोड़ दिया है और बिना उससे तलाक लिए उससे तीसरी शादी की है। आरोप है कि अब वह चौथी शादी करने की तलाश में है। वैजयंती चंद का आरोप था कि बाद में उसके पति ने ओमेक्स रिवेरा कालोनी में विला खरीद लिया।

    यह भी पढ़ें - Uttarakhand Weather: चारधाम में हल्की बारिश-बर्फबारी, मैदानों में तेज बौछार; अगले दो दिन यलो अलर्ट

    सास ने भी किया उत्‍पीड़न

    विला के एक मंजिल में वह अपने बच्चों के साथ रहने लगी तथा दूसरी मंजिल पर उसकी सास-ससुर रहने लगे। इस बीच उसकी सास लगातार उसका शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न करते रहीं। उसने अपने पति से शादी का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहा तो टालमटोल कर देते थे। इस दौरान उसके पति आशुतोष कुमार सिंह ने धोखे से उससे सादे कागजात पर हस्ताक्षर करवाकर लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के कागजात बना लिए।

    चार माह पहले उसके पति का दोस्त उसके पास आया और धमकी दी कि वह आशुतोष कुमार सिंह को छोड़ दे। इसके लिए वह टू बीएचके का फ्लैट व दोनों पुत्रियाें के नाम पर 10-10 लाख रुपये देगा। पीड़िता ने आंशका जताई है कि उसके पति ने चौथा विवाह भी कर लिया है। उसे डरा धमका कर छुटकारा पाना चाहता है।

    इधर, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पंतनगर थाना पुलिस ने निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह और उनकी मां के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है।

    एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई है। जांच की जा रही है, इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।