विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाजपुर में घर में घुसकर बदमाशों ने महिला की हत्‍या की

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Fri, 23 Dec 2016 06:00 AM (IST)

उधमसिंह नगर के बाजपुर क्षेत्र में एक महिला की घर में घुसकर हत्‍या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने संदेह के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लिया है।

News Article Hero Image

बाजपुर, [जेएनएन]: घर में घुसे युवकों ने महिला की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। लहूलुहान हालत में हुए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में कई युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
ग्राम नमूना शांति कालोनी निवासी लाल सिंह गन्ने की ट्राली लेकर बाजपुर चीनी मिल गया था। बुधवार देर शाम उसका बेटा केसर पिता को खाना देने के लिए चला गया। इस दौरान पुष्पा देवी (45 वर्ष) घर में अकेली थी, जो बर्तन धो रही थी। इस दौरान कुछ लोगों ने घर में घुसकर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिला की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकले।

पढ़ें: पत्नी और ससुर पर चाकू से हमले के बाद युवक ने खुद को मारी गोली
मोहल्ले के लोग महिला को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की जानकारी मिलने पर गांव के लोग एकत्र हो गए। कोतवाल बीएस धौनी, एसएसआइ कमलेश भट्ट अन्य कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। संदेह के आधार पर कई लोगों के बारे में जानकारी ली जा रही है।

पढ़ें: बीवी को आत्महत्या को मजबूर करने पर पति को एक वर्ष कैद
शरीर में थे छह घाव
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने बताया कि महिला के शव पर छह घाव हैं। इन्हें देखकर लग रहा हैं की आरोपियों ने महिला को बेरहमी और पकड़कर वार किया होगा, जिससे उसे भागने का भी मौका नहीं मिला।

पढ़ें-अपशब्द कहने से मना किया तो चाकू मारकर कर दी हत्या