विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दस साल के बच्‍चे ने खोली ये पोल तो चाची ने सिर पर मार दिया चाकू, पढ़ें पूरी खबर...

By Thakur singh negi Edited By:
Updated: Mon, 14 Mar 2016 09:14 AM (IST)

कहते हैं झूठ के पांव नहीं होते। वह कैसे भी पकड़ा ही जाता है। चाची को फोन पर किसी और के साथ बात करता देख दस वर्षीय भतीजा भी जान गया कि फोन पर उसका चाचा नहीं बल्कि कोई वो ही है।

News Article Hero Image

काशीपुर (उधमसिंह नगर)। कहते हैं झूठ के पांव नहीं होते। वह कैसे भी पकड़ा ही जाता है। चाची को फोन पर किसी और के साथ बात करता देख दस वर्षीय भतीजा भी जान गया कि फोन पर उसका चाचा नहीं बल्कि कोई वो ही है। भतीजे ने चाची की पोल खोलने की बात क्या कही कि महिला ने उसे चाकू से लहुलूहान कर दिया। चलिए जानते हैं पूरा माजरा।
कोतवाली क्षेत्र के काजीबाग काटोराताल निवासी मोहम्म्द असलम के घर के पास ही उसके भाई का घर भी है। असलम का दस वर्षीय बेटा अयान एक रात चाची के घर चला गया। उस वक्त घर पर महिला के अलावा कोई और नहीं था। अयान ने देखा कि उसकी चाची फुर्सत में किसी से फोन पर बतिया रही थी।
फोन पर बात कर रही महिला अयान को यूं अचानक आया देख सकपका गई। कान पर लगा फोन भी हड़बड़ी में नीचे कर दिया। इस पर उस नन्हें बच्चे को भी कुछ शक हो गया और उसने उसके पति से उसकी पोल खोलने की बात कह दी। इसके बाद अयान अपने घर वापस आ गया।
कल अयान चाचा से महिला की शिकायत करने फिर घर पहुंचा। मगर चाचा ने उल्टे उसे ही डांट लगा दी और उसके एक थप्पड़ भी जड़ दिया। मगर इसके बाद जो हुआ उसका इल्म अयान को बिल्कुल भी नहीं था। अपनी पोल खुलता देख गुस्साई महिला ने अयान के सिर पर चाकू का वार कर दिया। इससे बच्चा लहुलूहान हो गया। परिजनों ने बच्चे को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।

पढ़ें- बेटी ने पिता के प्यार का दिया ये सिला, पिता के बाहर जाते ही इस घटना को दिया अंजाम, पढ़ें...