Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    US Nagar Crime: युवक रहस्यमय तरीके से लापता, स्वजन ने की तलाश की गुहार

    Updated: Sun, 16 Nov 2025 06:37 PM (IST)

    ऊधम सिंह नगर में एक युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है, जिससे उसके परिवार में चिंता का माहौल है। परिजनों ने युवक को खोजने के लिए पुलिस से म ...और पढ़ें

    पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रतीकात्‍मक

    पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रतीकात्‍मक

    HighLights

    1. ऊधम सिंह नगर से युवक लापता

    2. परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

    3. पुलिस ने शुरू की जांच

    संवाद सहयोगी, जागरण बाजपुर । घर से रुद्रपुर फैक्ट्री में काम के लिए निकला 28 वर्षीय युवक रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है। स्वजन उसकी सकुशल बरामदगी को लेकर बेहद चिंतित हैं और पुलिस से मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

    ग्राम चकरपुर निवासी संतोष शर्मा पत्नी स्व.ओमप्रकाश शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनका 28 वर्षीय बेटा सौरभ शर्मा रविवार सुबह अपने घर से यह कहकर निकला था कि वह काम करने के लिए रुद्रपुर जा रहा है। वह जींस, सफेद टी-शर्ट और काली जैकेट पहनकर निकला था।

    दोपहर जब उसे फोन किया तो मोबाइल बंद आ रहा था, जिसके चलते जब कंपनी में फोन किया तो जवाब नहीं मिला कि वह आज काम पर नहीं आया है। इसके बाद स्वजन ने रिश्तेदारों, दोस्तों और आसपास के क्षेत्रों में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।