Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chardham Yatra: गंगोत्री-यमुनोत्री में हार्ट अटैक से 30 तीर्थयात्रियों की मौत, डॉक्टरों ने जाने से किया था मना

    By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
    Updated: Mon, 19 Jun 2023 04:00 AM (IST)

    Chardham Yatra 2023 हृदय गति से मरने वाले अधिकांश तीर्थयात्रियों ने चिकित्सकों के मना करने के बाद भी जोखिम लिया है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट ...और पढ़ें

    Chardham Yatra: गंगोत्री-यमुनोत्री में हार्ट अटैक से 30 तीर्थयात्रियों की मौत, डॉक्टरों ने जाने से किया था मना
    Chardham Yatra: गंगोत्री-यमुनोत्री में हार्ट अटैक से 30 तीर्थयात्रियों की मौत, डॉक्टरों ने जाने से किया था मना

    उत्तरकाशी, जागरण संवाददाता। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में इस बार हृदय गति से मरने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या भी काफी अधिक रही है। यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान 28 और यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान 12 तीर्थयात्रियों की मौत हुई है। जबकि तीन तीर्थयात्रियों की चोटिल होने से मौत हुई है।

    हृदय गति से मरने वाले अधिकांश तीर्थयात्रियों ने चिकित्सकों के मना करने के बाद भी जोखिम लिया है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुल गए थे। दोनों धामों में साढ़े नौ लाख तीर्थयात्री पहुंचे हैं। जिनमें 4.51 लाख यमुनोत्री और 5.14 लाख गंगोत्री धाम में पहुंचे हैं।

    उत्तरकाशी के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसीएस पंवार ने कहा कि यमुनोत्री यात्रा के दौरान जिन तीर्थयात्रियों की मृत्यु हृदय गति रुकने से हुई है। उन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहले ही अनफिट बता दिया था तथा यात्रा टालने की अपील की थी। दोनों धामों की यात्रा के दौरान 40 तीर्थयात्रियों में 35 तीर्थयात्रियों की घटना स्थल और अस्पताल आने से पहले ही मौत हुई है। जबकि पांच तीर्थयात्रियों की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई है।