यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Uttarakhand Tunnel Collapse: रेस्क्यू ऑपरेशन पर सीएम धामी ने दी राहत की खबर, बताया कितना लगेगा समय
Uttarakhand Tunnel Collapseमंगलवार को तड़के ही रेस्क्यू शुरू हुआ तो खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी घटनास्थल पर पहुंचे। सीएम धामी ने रेस्क्यू का जायज ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, उत्तरकाशी। उत्तरकाशी सुरंग हादसे में पिछले 17 दिनों से 41 जिंदगियां फंसी हुई हैं। दीपावली पर हुए इस हादसे में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन सफलता अभी तक नहीं मिली है। आज 17वें दिन मैनुअल ड्रिलिंग के जरिए मजदूरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
मंगलवार को तड़के ही रेस्क्यू शुरू हुआ तो खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी घटनास्थल पर पहुंचे। सीएम धामी ने रेस्क्यू का जायजा लिया। मीडिया से बात करते हुए सीएम धामी ने कहा कि सभी इंजीनियर, विशेषज्ञ और अन्य लोग पूरी ताकत से काम कर रहे हैं। अभी तक पाइप 52 मीटर अंदर तक चला गया है। जिस तरह से काम चल रहा है, हमें उम्मीद है कि जल्द ही कोई सफलता मिलेगी।
ठीक हैं श्रमिक
सीएम धामी ने कहा कि जैसे ही पाइप मलबे को हटाकर अंदर जाएगा, वैसे ही श्रमिकों को बाहर लाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि अंदर फंसे हुए सभी श्रमिक ठीक हैं। रेस्क्यू तेजी से चल रहा है जल्द ही सफलता मिलेगी।
#WATCH | Uttarkashi (Uttarakhand) tunnel rescue | CM Pushkar Singh Dhami says, "All engineers, experts and others are working with all their strength. As of now, pipe has gone 52 metres in. The manner in which the work is ongoing, we hope that there will be a breakthrough very… pic.twitter.com/MNacENvwti
— ANI (@ANI) November 28, 2023
सुरंग के आसपास बढ़ाई गई सुरक्षा
सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए बचाओ अभियान निरंतर जारी है। मैनुअल ड्रिलिंग करीब 54 मीटर के करीब पहुंचने वाली है। सुरंग के आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है साथ ही सुरंग के मुहाने में अधिकारियों की गतिविधि निरंतर जारी है।
खबरें और भी
पीएमओ की टीम मौके पर मौजूद
बता दें कि सिलक्यारा सुरंग में हुए हादसे की जगह पर पीएमओ की टीम भी मौके पर मौजूद हैं। जिनमें प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे और पीएमओ में उपसचिव मंगेश घिल्डियाल भी मौके पर मौजूद है।