उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल ट्रैकिंग पर आई युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, सर्च ऑपरेशन जारी
उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल में ट्रैकिंग पर आई हल्द्वानी निवासी एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। ...और पढ़ें

दयारा बुग्याल ट्रैक का फोटो। जागरण आर्काइव

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। दयारा बुग्याल की ट्रैकिंग पर आई एक युवती लापता हो गई है। सूचना पर वन विभाग, एसडीआरएफ, राजस्व, पुलिस विभाग की टीम सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना हुए हैं।
बताया जा रहा है कि यह घटना बीते शुक्रवार शाम की है। कुमाऊं मंडल के हल्द्वानी निवासी बताई जा रही युवती यहां अपने दो अन्य साथियों के साथ ट्रैकिंग पर आई थी, जो कि संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है।
आपदा कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार लापता ट्रैकर का नाम बबीता पांडे है, जिसने ट्रैकिंग की अनुमति को दिए अपने डॉक्यूमेंट में अपना पता हल्द्वानी नैनीताल बताया है। महिला ट्रैकर की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है।
युवती की तलाश में लगी टीम
एसडीआरएफ के जिला प्रभारी जेपी बिजल्वाण ने बताया कि उन्हें कल ट्रैकिंग पर आई युवती के लापता हेने की सूचना मिली थी, जिसके बाद भटवाड़ी क्षेत्र में तैनात एसडीआरएफ दल को संयुक्त टीम के साथ युवती की तलाश पर भेजा गया है।
वहीं, इस घटना ने ट्रैकिंग व साहसिक पर्यटन क्षेत्र में बरती जाने वाली लापरवाही को उजागर किया है, बताया जा रहा है कि घटना की सूचना पुलिस को देरी से दी गई।
यह भी पढ़ें- हिमालय की तलहटी में बसा मखमली घास वाला दयारा बुग्याल, पर्यटकों से गुलजार; होमस्टे पर्यटन को लग रहे पंख