Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Earthquake in Uttarakhand: उत्तराखंड में भूकंप से हिली धरती, उत्तरकाशी में महसूस किए गए तेज झटके

    By Jagran NewsEdited By: Shubham Sharma
    Updated: Thu, 16 Nov 2023 02:35 AM (IST)

    उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बुधवार देर रात भूंकप के झटके महसूस किए गए। जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके से धरती कांप गई। इसके ...और पढ़ें

    उत्तराखंड में भूकंप से हिली धरती। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    उत्तराखंड में भूकंप से हिली धरती। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    जेएनएन, उत्तरकाशी। भूकंप के तीव्र झटके से बुधवार देर रात करीब 2.02 बजे पूरे उत्तरकाशी जनपद में भूकंप के झटके महसूस किए गए। आसपास के क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके से धरती कांप गई। जिला मुख्यालय सहित चिन्यालीसौड़ सिलक्यारा ब्रह्मखाल क्षेत्र मे लोग घरों से बाहर निकल गए।

    3.1 मापी गई तीव्रता

    इस बीच कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र देहरादून जनपद से सेट उत्तरकाशी जनपद की सीमा में रहा।

    फिलहाल कोई नुक्सान नहीं

    वहीं, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने कहा कि सभी तहसील क्षेत्र से भूकंप से संबंधित जानकारी ली जा रही है। फिलहाल जनपद में नुकसान की कोई सूचना नहीं है‌। बता दें कि इससे पहले जनपद उत्तरकाशी में 3 नवंबर को तब भूकंप के झटके महसूस किए गए थे जब भूकंप का केंद्र नेपाल में दर्ज किया गया। जबकि 5 अक्टूबर को 3.2 तीव्रता का भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी में ही दर्ज किया गया।

    यह भी पढ़ें: Air Pollution: डायबिटीज का जोखिम बढ़ा सकता है प्रदूषण, जानें किन तरीकों से किया जा सकता है बचाव