Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    18 अप्रैल को दोपहर 1:15 बजे खुलेंगे गंगोत्री मंदिर के कपाट

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Mon, 19 Mar 2018 11:06 AM (IST)

    गंगोत्री मंदिर के कपाट 18 अप्रैल को दोपहर 1:15 बजे खुलेंगे। इसी दिन यमुनोत्री धाम के कपाट भी खुलने हैं। ...और पढ़ें

    18 अप्रैल को दोपहर 1:15 बजे खुलेंगे गंगोत्री मंदिर के कपाट
    18 अप्रैल को दोपहर 1:15 बजे खुलेंगे गंगोत्री मंदिर के कपाट

    उत्तरकाशी, [जेएनएन]: रविवार को नवरात्र के शुभ अवसर पर विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त तय हो गया है। गंगोत्री मंदिर के कपाट  18 अप्रैल को दोपहर 1:15 बजे खुलेंगे। इसी दिन यमुनोत्री धाम के कपाट भी खुलने हैं। यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त 23 मार्च को यमुना जयंती के दिन निकाला जाना है।

    रविवार को गंगा धर्मशाला में तीर्थ पुरोहितों द्वारा गंगोत्री के कपाट खुलने का मुहुर्त तय किया गया है। गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष  मुकेश सेमवाल ने बताया कि गंगोत्री की डोली शीतकालीन पड़ाव मुखवा से 17 अप्रैल को 11:45 बजे अभिजीत मुहूर्त पर गंगोत्री के लिए रवाना होगी। डोली यात्रा रात्रि विश्राम भैरव घाटी में करेगी। जिसके बाद 18 अप्रैल की  दोपहर को अक्षय तृतीय पर्व के अभिजीत मुहूर्त पर 1:15 बजे गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

    यह भी पढ़ें: केदारनाथ में चढ़ेंगे चौलाई के लड्डू, रिंगाल की टोकरी में मिलेगा प्रसाद

    यह भी पढ़ें: पैदल भी होगी चार धाम यात्रा, रास्ते होंगे पुनर्जीवित