उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन, आठ लोग फंसे, एक के सिर में चोट, प्रतिकूल मौसम के चलते रेस्क्यू टीमें लौटीं
Kedartal Uttarkashi Avalanche: उत्तराखंड के केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन के कारण 8 लोग फंसे हुए हैं, जबकि 4 सुरक्षित मिल ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन के बाद भोजखड़क के पास उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के आठ ट्रेकर्स फंस गए हैं। इनमें से एक के सिर पर चोट लगने की सूचना है। प्रशासन ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, वन विभाग और ट्रेकिंग एजेंसी की टीमें रेस्क्यू के लिए भेजीं, लेकिन प्रतिकूल मौसम के कारण सभी लौट आईं।
आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार, क्षेत्र की हेलीकाप्टर से रैकी कराई गई है। रविवार को हेलीकाप्टर से रेस्क्यू का प्रयास किया जाएगा। जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को सात ट्रेकर्स और छह सपोर्ट स्टाफ समेत 13 लोग गंगोत्री से रवाना हुए थे।
एक कुक गंगोत्री लौट आया था और बाकी लोगों की वापसी गुरुवार को तय थी। खराब मौसम के कारण वे समय पर नहीं लौट सके। शुक्रवार को भेजी गई पोर्टर और गाइड की टीम ने करीब छह किलोमीटर तक ट्रेक मार्ग खोला और लौट आई।
शनिवार को उत्तरकाशी से एनडीआरएफ की 10 सदस्यीय टीम गंगोत्री रवाना हुई और रिपोर्ट जारी होने तक टीम वहां पहुंच चुकी थी। वन विभाग के दो और ट्रेकिंग एजेंसी के सात सदस्य भी केदारताल की ओर गए।
एसडीआरएफ के छह जवान सुबह 10 बजे रेस्क्यू के लिए निकले। सभी टीमें मौसम प्रतिकूल होने पर वापस लौट आईं। फंसे ट्रेकर्स ने हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू का अनुरोध किया है। इसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग ने संबंधित विभागों और अधिकारियों को पत्र भेजा है।
फंसे ट्रेकर्स ने हेलीकॉप्टर के माध्यम से रेस्क्यू किए जाने का अनुरोध किया है। इसके बाद आपदा प्रबंधन विभाग ने संबंधित विभाग और अधिकारियों को हेलीकाप्टर उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा है।
गंगोत्री नेशनल पार्क के रेंज अधिकारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि कच्ची ढांग के आसपास तीन पोर्टर और एक कुक समेत चार लोग सुरक्षित मिले हैं। वहीं, भोजखड़क से आगे हिमस्खलन आने के कारण आठ लोग फंसे हुए हैं। इनमें से एक व्यक्ति के सिर पर चोट लगने की सूचना मिली है।
एसडीआरएफ, गंगोत्री नेशनल पार्क व स्थानीय पोर्टरों के द्वारा चार लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। फंसे ट्रेकर्स सुरक्षित जगह रूके हुए हैं। सरकार से हेलीकॉप्टर मांगा गया है। मौसम ठीक रहा तो हेलीकॉप्टर से, अन्यथा रेस्क्यू टीम के जरिए फंसे ट्रेकर्स का रेस्क्यू किया जाएगा।
प्रशांत आर्य, डीएम उत्तरकाशी
यह भी पढ़ें- नेपाल में हिमस्खलन की चपेट में आया पर्वतारोही दल: दो की मौत, 10 लापता; नार फू बेस कैंप के पास हादसा
यह भी पढ़ें- नेपाल में हिमलुंग हिमाल बेस कैंप पर हिमस्खलन, 12 लापता; कई दिनों से हो रही थी भारी बर्फबारी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।