Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यमुनोत्री आए अहमदाबाद के यात्री की हार्ट अटैक से मौत

    By Raksha PanthariEdited By:
    Updated: Thu, 09 May 2019 08:06 PM (IST)

    अहमदाबाद के एक यात्री की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। यात्री चार धाम की यात्रा के लिए आया हुआ था। ...और पढ़ें

    यमुनोत्री आए अहमदाबाद के यात्री की हार्ट अटैक से मौत
    यमुनोत्री आए अहमदाबाद के यात्री की हार्ट अटैक से मौत

    बड़कोट(उत्तरकाशी), जेएनएन। यमुनोत्री यात्रा पर आए अहमदाबाद निवासी एक और यात्री की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। अब तक यमुनोत्री यात्रा पर आए दो यात्रियों की मौत हृदय गति रुकने से हुई है। 

    57 वर्षीय महेंद्र दास भाई पुत्र ईश्वरदास भाई निवासी महात्मा बसाठ गोडा हाउसिंग बोर्ड, अहमदाबाद (गुजरात) 30 सदस्यीय यात्री दल के साथ चार धाम की यात्रा के लिए आया था। बुधवार को महेंद्र दास भाई ने यमुनोत्री धाम के दर्शन किए। 

    बुधवार की शाम जानकी चट्टी पहुंचे, जहां वह एक होटल में रुके। देर रात को महेंद्र दास भाई के सीने में दर्द हुआ, जिस पर अन्य यात्रियों ने होटल संचालक को जगाया। सूचना मिलने पर पुलिस ने 108 सेवा से महेंद्र दास भाई को सीएचसी बड़कोट भेजा। 

    जानकी चट्टी चौकी प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि बड़कोट चिकित्सालय पहुंचने से पहले ही महेंद्र दास भाई ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया। 

    यह भी पढ़ें: यमुनोत्री यात्रा को आए हैदराबाद के तीर्थयात्री की हृदय गति रुकने से मौत

    यह भी पढ़ें: एक दिन पहले घर से निकला युवक, सुबह सड़क किनारे मिला शव

    यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़ में कार के खाई में गिरने से महिला सहित दो की मौत, दो घायल

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप